लाइव टीवी

SSC GD Constable Result 2022: जानें कब जारी होंगे परिणाम और संभावित कट-ऑफ

Updated Jan 27, 2022 | 09:58 IST

SSC GD Constable Result 2021 Date: इंडस्ट्री के विशेषज्ञों की ओर से बीते सालों की तारीखों के विश्लेषण के अनुसार, ऐसी उम्मीदें अधिक हैं कि एसएससी जीडी परिणाम 2021 की घोषणा 26 मार्च, 2022 तक हो सकती है।

Loading ...
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा अपडेट

SSC GD Constable Result 2021 Date: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC GD कांस्टेबल परीक्षा आयोजित किए लगभग 2 महीने हो चुके हैं। SSC GD 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 16 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। हालांकि, 2 महीने बाद भ, परिणाम जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। इससे पहले आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के लिए अनंतिम और अंतिम आंसर की जारी की थी।

बढ़ती अनिश्चितता और अनियंत्रित महामारी ने जीडी कांस्टेबल परिणाम जारी करने के बारे में छात्रों में चिंता पैदा कर दी है। उम्मीदवार परीक्षा की संभावित तारीख का हवाला देते हुए आयोग के आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ प्रमुख दैनिक और इंडस्ट्री विशेषज्ञ बार-बार कह रहे हैं कि परिणाम मार्च के चौथे सप्ताह तक संभवत: 26 मार्च 2022 को जारी होने की उम्मीद है। इन अटकलों का आधार परीक्षा और रिजल्ट के बीच दिनों के अंतर का विश्लेषण है। पिछले सालों की तारीख और परिणाम जारी करने की तारीख के बीच जो अंतर था उनके आधार पर रिजल्ट डेट की अटकलें लग रही हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पर बीते 3 साल के आंकड़े: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपलब्ध बीते 3 सालों के आंकड़ों के अनुसार, यह देखा जा सकता है कि परीक्षा की तारीख और एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम जारी करने की तारीख के बीच केवल 100 से 113 दिनों का अंतर है। इसलिए, हम मान सकते हैं कि आयोग अपने पुराने तरीके का पालन कर सकता है।

SSC GD Constable परीक्षा के साल परीक्षा डेट परिणाम की तिथि दिनों का अंतर

SSC GD कांस्टेबल 2016

4 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2015 14 मार्च 2016 113 दिन
SSC GD कांस्टेबल 2017 30 जनवरी से 5 फरवरी, 2018 मार्च 2018 100 दिन
SSC GD कांस्टेबल 2018 11 फरवरी से 11 मार्च, 2021 20 जून 2019 103 दिन

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा कट-ऑफ: एक और सवाल जो परीक्षा के पहले दिन से ही छात्रों से संबंधित रहा है, वह यह है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक क्या हो सकते हैं। परीक्षा के स्तर का विश्लेषण करते हुए इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अनारक्षित के लिए कट-ऑफ अंक 75 अंकों को पार नहीं करेगा। हालांकि, किसी भी ठोस डेटा के अभाव में, इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए सटीक कट-ऑफ अंक का अनुमान लगाना मुश्किल है।

इसलिए, उम्मीदवार अपेक्षित कट ऑफ अंक जानने के लिए पिछले साल के एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ अंक के माध्यम से अनुमान लगा सकते हैं।

SSC GD Cut Off List SC ST OBC UR
BSF (सीमा सुरक्षा बल) 52 46 56 62
CISF (केंद्रीय औद्योगिक पुलिस सुरक्षा बल) 62 56 69 73
CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) 54 49 58 63
SSB (सशस्त्र सीमा बल) 59 50 66 72
ITPB (इंडो-तिब्बत पुलिस बल) 55 49 59 64
AR (असम राइफल्स) 68 62 75 80
NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी) 79 72 84 88
SSF (सचिवालय सुरक्षा बल) 72 68 77 84

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले दौर में शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।