लाइव टीवी

SSC MTS Result 2021: दो आयु वर्गों में ऐसे आएगा एसएससी का रिजल्ट, जानिए ssc.nic.in पर आने जा रहा विवरण

Updated Jan 17, 2022 | 12:53 IST

SSC MTS Result 2021-2022 Under Two Age Group: एसएससी एमटीएस 2022 पेपर-1 का परिणाम ssc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। चयन 2 आयु वर्गों के तहत होगा और कट-ऑफ अलग-अलग आयु समूह-वार, राज्य / केंद्रशासित प्रदेश और श्रेणी-वार जारी होगी। विवरण यहां जानिए!

Loading ...
SSC MTS Result 2021

SSC MTS Result 2021-2022 Two Age Groups: एसएससी एमटीएस 2022 पेपर -1 परिणाम आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। एसएससी ने पे बैंड -1 (5200-20200 रुपये) + ग्रेड पे 1800 रुपये में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी।

सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों में एक सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-मंत्रालयी पद के लिए यह भर्ती निकाली है। 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

SSC MTS 2022 रिजल्ट दो आयु समूहों को ध्यान में रखते हुए घोषित होगा और इस साल एसएससी एमटीएस 2022 वैकेंसी को दो आयु समूहों में बांटा गया है।

एसएससी ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा है कि जो उम्मीदवार दोनों आयु समूहों के लिए पात्र हैं, उनके लिए रिक्तियां पहले 18-25 वर्ष के आयु वर्ग में भरी जाएंगी। आयोग ने अभी तक एसएससी एमटीएस 2022 भर्ती के लिए वैकेंसी संख्या की घोषणा नहीं की है। रिक्तियों का निर्धारण सही समय पर किया जाएगा।

एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा: न्यूनतम योग्यता अंक (कट ऑफ)
पेपर -1 के सामान्यीकृत अंकों पर निम्नलिखित न्यूनतम कट-ऑफ लागू की जाएगी:

SSC MTS 2022 आयु सीमा

आयु वर्ग

आयु सीमा (1 जनवरी 2021 अनुसार)

1

18 से 25 साल (जो उम्मीदवार 02-08-1996 से पहले और 01-08-2003 के बाद पैदा ना हुए हों)

II

18-27 years (जो उम्मीदवार 02-08-1994 से पहले और 01-08-2003 के बाद पैदा ना हुए हों)

एसएससी एमटीएस 2022 पेपर-2 (सब्जेक्टिव वर्णनात्मक पेपर):
एसएससी एमटीएस 2022 पेपर -2 हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित अन्य भाषाओं में उम्मीदवारों के बुनियादी भाषा कौशल का परीक्षण करने के लिए एक होगा। उम्मीदवारों को 30 मिनट में 50 अंकों का एक लघु निबंध / पत्र लिखना होगा।

एसएससी एमटीएस 2022 अंतिम चयन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:
अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए, उम्मीदवारों को पेपर -1 में उनके प्रदर्शन और पेपर -2 में कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पात्रता की जांच की जाएगी।

साथ ही, अंतिम परिणाम की घोषणा के समय एसएससी द्वारा अलग-अलग आयु समूह-वार, राज्य / केंद्रशासित प्रदेश-वार और श्रेणी-वार कटऑफ जारी की जाएगी। पात्र उम्मीदवार जिनके डॉक्यूमेंट क्रम में पाए जाते हैं, उन्हें अंतिम चयन के लिए योग्य माना जाएगा।