लाइव टीवी

IGNOU Registration 2022: इग्नू में एडमिशन का आखिरी मौका, ignou.ac.in पर 31 जनवरी तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट

Updated Jan 16, 2022 | 22:37 IST

IGNOU Admission Registration 2022: इग्नू जनवरी 2022 सेशन अपडेट यहां उपलब्ध हैं। पुन: पंजीकरण की समय सीमा फिर से बढ़ा दी गई है और अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर 31 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
इग्नू के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ी

IGNOU January 2022 Re-registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू जनवरी 2022 री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा फिर से बढ़ा दी गई है। एक नई अधिसूचना के अनुसार, 16 जनवरी, 2022 को उम्मीदवार अब इस सेशन के लिए 31 जनवरी 2022 तक फिर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा विवरण आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध कराया गया है।

इग्नू जनवरी 2022 सेशन के री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा तीसरी या चौथी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले लास्ट डेट 15 दिसंबर 2021 और उसके बाद 31 दिसंबर 2021 रखी गई थी। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संभावना है कि इसके बाद री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए इग्नू में एडमिशन में दिलचस्पी होने पर तुरंत रजिस्टर करने की सलाह दी जा रही है।

इस समय सीमा के विस्तार की घोषणा इग्नू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई। उम्मीदवार नीचे ट्वीट देख सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास अब इग्नू की ओर से पेश किए जाने वाले यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और कई अन्य पाठ्यक्रम के लिए फिर से पंजीकरण करने के लिए ज्यादा समय है। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान अनिवार्य है क्योंकि इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

IGNOU January 2022 Re-registration link (Click here)

उम्मीदवार लॉग इन करने और औपचारिकताओं के साथ आगे बढ़ने के लिए अपने यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। वे इसे ऊपर शेयर किए गए डायेक्ट लिंक के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं।

इग्नू जनवरी 2022  री-रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्याओं को सीधे विश्वविद्यालय से संपर्क करके हल किया जा सकता है। छात्र इग्नू से इस ईमेल और नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं - ssc@ignou.ac.in, 011-29572513 और 29572514।

विश्वविद्यालय ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण अपनी दिसंबर टीईई परीक्षा स्थगित कर दी है। इन परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। असाइनमेंट और प्रोजेक्ट सबमिशन अब समाप्त हो गया है।