लाइव टीवी

SSC Exams Calendar 2022: CGL, CHSL, MTS, JE, JHT आदि परीक्षाओं का शिड्यूल जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated Dec 18, 2021 | 11:30 IST

SSC Exam Calendar 2022, SSC CGL, MTS, GD Constable, JE, JHT Exam 2022 Date, Schedule: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को अप्रैल 2022 और जून 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का अस्थायी कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं...

Loading ...
एसएससी ने 2021-22 के लिए जारी किया परीक्षा कैलेंडर (i-stock)
मुख्य बातें
  • एसएससी ने अगले साल होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया कैलेंडर, देखें कब कब है परीक्षाएं
  • आयोग ने 15 भर्ती परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन की संभावित तिथि और आवेदन की अंतिम तारीख व परीक्षा की तारीख की घोषणा की।
  • अधिक जानकारी के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर करें विजिट

SSC Exam Calendar 2021-22 : सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए एसएससी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को अप्रैल 2022 और जून 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का अपना अस्थायी कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।

इस कैलेंडर में एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एमटीएस, सीजीएल सीएचएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी, जीडी कांस्टेबल सेलेक्शन पोस्ट समेत 15 भर्ती परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन की संभावित तिथि और आवेदन की अंतिम तारीख व परीक्षा की तारीख का उल्लेख किया गया है। आइए जानते हैं एसएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार कौन सी परीक्षा कब है।

 SSC Exam Calendar 2021-22 

जानिए किस पद पर कब निकलेगी वैकेंसी

कैलेंडर के अनुसार संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (CGL) 2021 और संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा टियर 1 (CHSL) 2021 का आयोजन अप्रैल और मई 2022 में होगा। तथा सीजीएल 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। जबकि CHSL 2021 की आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 से शुरू होगी। हालांकि दोनों परीक्षाओं की तारीखें अभी आयोग द्वारा जारी नहीं की गई हैं।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा

वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन किए जाएंगे, तथा जून 2022 में (टियर-1) भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 (पेपर-1) दिसंबर 2022 में आयोजित किया जाएगा।

सीएसपीएफ परीक्षा

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CSPF) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा, इसके लिए आवेदन 13 सिंतबर 2022 से शुरू होगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।

इसी तरह दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी किया जाएगा, इस पद के लिए आवेदन 16 मई तक किए जाएंगे। तथा परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस एमटीएस (सिविलियन) की भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में होगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी किया जाएगा। परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित की जाएगी।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2021 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 2023 में आयोजित की जाएगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला, पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2023 होगी तथा परीक्षा 2023 में आयोजित की जाएगी।

अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन व परीक्षा की तारीख जानने के लिए आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जारी कैलेंडर को देख सकते हैं। आपको बता दें कर्मचारी चयन आयोग यानी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एक सरकारी संस्था है, जो हर साल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है।