लाइव टीवी

UGC NET Final Answer Key, Result 2021: आज जारी हो सकती है यूजीसी नेट फाइनल आंसर की? रिजल्ट आएंगे इस दिन

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jan 26, 2022 | 10:31 IST

UGC NET Final Answer Key, Result 2021: National Testing Agency, NTA University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET 2021 Final Answer Key, Result ugc.nta.nic.in पर जल्द जारी कर सकता है। जारी होने के बाद इस पेज पर आप डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे...

Loading ...
आज जारी हो सकती है यूजीसी नेट फाइनल आंसर की?
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट 2021 आंसर की व रिजल्ट जारी करने वाला है।
  • उम्मीदवार ugc.nta.nic.in पर देख सकेंगे परिणाम व आंसर-की
  • हाल ही में जारी हो चुकी है UGC NET प्रोविजनल आंसर की 2021

UGC NET Final Answer Key, Result 2021: National Testing Agency, NTA University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET 2021 Final Answer Key, Result ugc.nta.nic.in पर जल्द जारी कर सकता है। संभावना है कि यूजीसी नेट 2021 फाइनल आंसर की आज से कल तक में जारी की जा सकती है। इसके बाद उम्मीदवार जल्द ही यूजीसी नेट रिजल्ट भी देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

यूजीसी नेट 2021 लास्ट डेट

यूजीसी नेट 2021 नोटिफिकेशन के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 21 जनवरी, 2022 को यूजीसी नेट 2021 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET 2021 प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जो कि केवल 24 जनवरी त​क ही देखी जा सकती थी। अब इस लिंक को डिएक्टिवेट कर दिया गया है।

December 2020 व June 2021 के परिणाम आएंगे साथ में

यूजीसी नेट 2021-22 आंसर की एनटीए द्वारा मर्ज किए गए दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्रों के लिए जारी की गई थी, अब यह तय है कि फाइनल आंसर की व यूजीसी नेट रिजल्ट भी दोनों चक्रों के लिए एक साथ जारी किए जाएंगे।

कब आएंगे यूजीसी नेट परिणाम 2021 Is UGC NET result out?

आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की जारी होने के हफ्ते भर के अंदर फाइनल आंसर की जारी कर दी जाती है, चूंकि ugc net provisional answer key 21 जनवरी को जारी हुई थी, इसके बाद इस विंडो को 24 जनवरी को बंद कर दिया गया, अब यदि यहां से हफ्ते भर का अंतर लेकर चलें तो, 31 जनवरी, 2022 तक ugc net final answer key और ugc net result दोनों जारी होने की संभावना है।

उम्मीदवार अधिक जानकारी, फाइनल आंसर की देखने के लिए यूजीसी नेट 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते ​हैं। जल्द ही रिजल्ट को लेकर यूजीसी नेट 2021 अधिसूचना आ सकती है। यदि आप भी अगली बार इस परीक्ष में भाग लेना चाहते हैं तो बता दें, यूजीसी नेट 2021 योग्यता के तहत ओपन / अनारक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को मास्टर या समकक्ष डिग्री में न्यूनतम 55% स्कोर करना जरूरी है। जैसे ही इस वर्ष के लिए यूजीसी नेट ऑनलाइन फॉर्म व यूजीसी नेट 2021 एग्जाम डेट आएगी आपको यहां अपडेट दिया जाएगा।