लाइव टीवी

UGC NET Result 2021: यूजीसी नेट परीक्षा परिणामों में हो सकती है देरी, यह है संभावित वजह?

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 16, 2022 | 08:31 IST

UGC NET Result 2021: यूजीसी नेट 2021 परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है, इसके पीछे कई संभावित कारण बताए जा रहे हैं। यदि आपने भी यह परीक्षा दी है तो नीचे खबर से जानिये यूजीसी नेट 2021 अधिसूचना कब जारी हो सकती है...

Loading ...
यूजीसी नेट परीक्षा परिणामों में हो सकती है देरी, यह है संभावित वजह?
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट 2021 परिणाम कभी भी हो सकता है जारी
  • परिणाम जारी न होने के पीछे कई संभावित कारण बताए जा रहे हैं।
  • इसी हफ्ते फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है।

UGC NET 2021 Result 2021: यदि आप भी UGC NET 2021 के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। कुछ रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि तकनीकी मुद्दों के कारण परिणाम में देरी हो रही है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उम्मीदवार परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक लोगों को उनके सवाल का जवाब नहीं मिला है कि यूजीसी नेट 2021 का रिजल्ट कब आएगा?

यूजीसी नेट 2021 फाइनल आंसर की

UGC NET Result 2021 पिछले सप्ताह जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम पर कोई अपडेट नहीं आया। सूत्रों की मुताबिक रिजल्ट में देरी के पीछे कुछ तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया गया है। हालांकि, कुछ सूत्रों ने संकेत दिया है कि यूजीसी नेट 2021 परिणाम या यूजीसी नेट 2021 अंतिम उत्तर कुंजी इसी हफ्ते जारी कर दी जाएगी। जबकि, NTA ने UGC NET के परिणाम की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET Result 2021 जैसे ही जारी होगा आप timesnowhindi.com/education से रिजल्ट देख सकेंगे, यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।

यूजीसी नेट परीक्षा 2021 रिजल्ट ऐसे करें चेक

यूजीसी नेट परीक्षा 2021 रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को Ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा, यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसमें लिखा है UGC NET Results 2021, इसके बाद क्रेडिंशियल पूछेगा, जानकारी डालें और रिजल्ट देखें।

दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्रों के लिए UGC NET 2021 Provisional Answer Key पहले ही जारी की जा चुकी है जिसके खिलाफ आपत्ति उठाने की सुविधा बंद हो चुकी है।

पिछले रुझानों के अनुसार, UGC NET का परिणाम परीक्षा की तारीख से एक महीने से पचास दिनों के भीतर जारी किया जाता है। NTA ने UGC-NET दिसंबर 2020 और जून, 2021 के पहले चरण को 20 नवंबर, 2021 से 5 दिसंबर, 2021 के बीच, दूसरे चरण का 24 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 के बीच और तीसरे चरण में 4 और 5 जनवरी, 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित किया था।

उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और एनटीए nta.ac.in पर नतीजे देख सकते हैं।