लाइव टीवी

UGC की 4-5 फरवरी को होगी ये परीक्षा, ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

Updated Dec 14, 2021 | 15:13 IST

UGC Swayam Exam Date 2022: SWAYAM पोर्टल के जरिए 9वीं कक्षा से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्स को पढ़ाई फ्री में ऑनलाइन  कर सकते हैं।

Loading ...
स्वयं पोर्टल पर फ्री में ऑनलाइन पढ़ने का है मौका
मुख्य बातें
  • जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए परीक्षा 4 और 5 फरवरी, 2022 को आयोजित होगी। 
  • स्वयं पोर्टल पर अब तक 2.47 करोड़ से अधिक छात्रों ने नामांकन किया है।
  • यूजीसी ने जनवरी 2022 सेमेस्टर के लिए SWAYAM पाठ्यक्रमों की सूची भी जारी की है।

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)ने  भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान,सीईसी, इग्नू (IGNOU) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे SWAYAM  के  जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। जुलाई 2021 सेमेस्टर के लिए परीक्षा 4 और 5 फरवरी, 2022 को आयोजित होगी। 

परीक्षा के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए  swayam.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा यूजीसी ने जनवरी 2022 सेमेस्टर के लिए SWAYAM पाठ्यक्रमों की सूची भी जारी की है।

क्या है SWAYAM पोर्टल

भारत सरकार ने फरवरी, 2017 में SWAYAM पोर्टल को लांच किया था। इसके जरिए  9वीं कक्षा से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न कोर्स को पढ़ाई फ्री में ऑनलाइन  कर सकते हैं।   छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए 1000 से ज्यादा शिक्षकों का सहयोग मिलता है। यूजीसी के सचिव और सीईओ रजनीश द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अब तक  6,945 कोर्स शुरू किए गए हैं। जिसमें 2.47 करोड़ से अधिक छात्रों ने नामांकन किया है। और इनके जरिए अब तक 8.63 लाख से अधिक छात्र सर्टिफाइड हो चुके हैं।

इस तरह होती है पढ़ाई

स्वयं पोर्टल पर वीडियो लेक्चर, रीडिंग मेटेरियल, सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट और ऑनलाइन डिस्कशन के जरिए पढ़ाई  कराई जाती है। कोर्स के लिए अच्छा कंटेट उपलब्ध हो सके। इसके लिए AICTE, UGC,NPTEL,NCERT, CEC,NIOS,IGNOU,IIM बंगलौर, NITTTR को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
 

इन पाठ्यक्रम (कोर्स) की होती है पढ़ाई

पोर्टल के लिए Arts, Sciences, Humanities, Engineering, Technology, Law,Management Agriculture आदि विषयों के कोर्स उपलब्ध है। एनरॉलमेंट के लिए दो तरह की प्रक्रिया होती है। पोर्टल पर पहले से तय अवधि वाले कोर्स और दूसरा Self-paced Courses होते हैं। तय अवधि वाले कोर्स की डेडलाइन होती है।  और Self-paced Courses की कोई समय-सीमा नही होती है। 

कोर्स के लिए सर्टिफिकेट लेना चाहते है, तो इसकी जानकारी पहले देनी पड़ती है। और फिर उसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद तय नियमों के साथ संबंधित संस्थान से सर्टिफिकेट मिलता है।