लाइव टीवी

UP Board 10th, 12th Result 2022: कब तक आएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? बोनस अंक को लेकर छात्रों के लिए अच्छी खबर

Updated Apr 27, 2022 | 09:40 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड के छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस बीच बीते दिन एक अच्छी खबर यह भी आई है कि छात्रों को कुछ आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक मिलने वाले हैं।

Loading ...
यूपी बोर्ड परीक्षा अपडेट
मुख्य बातें
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को बेसब्री से है रिजल्ट्स का इंतजार।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी उम्मीदवार यहां दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स और स्टेप्स को करें चेक।
  • आउट ऑफ सिलेबस आए कुछ प्रश्नों के लिए छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक।

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएमएसपी ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है और मई के दूसरे सप्तार या महीने के अंत तक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 घोषित करने की संभावना है।

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। छात्र अपने रोल नंबर के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इससे पहले, UPMSP ने 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी।

Also Read: RRB NTPC CBT 2 Exam Date: पे लेवल 2, 3 और 5 की तारीखों की हुई घोषणा, जानें इस फेक न्यूज के बारे में

UP बोर्ड रिजल्ट अपडेट के लिए वेबसाइट्स:
यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार यहां दी गई वेबसाइट्स की मदद से रिजल्ट के अपडेट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upresults,nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत को लेटेस्ट अपडेट्स के लिए चेक करते रहे।

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट:

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के संबंधित लिंक को क्लिक करें।
स्टेप 3: पूछे गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: विवरण जमा करने के लिए 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10 या कक्षा 12 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक: कोरोना स्थिति के चलते बोर्ड ने 30 प्रतिशत सिलेबस हटाने का फैसला किया था। परीक्षा में इसी 30 फीसदी सिलेबस से कुछ सवाल आए थे और इसके लिए अब छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे। यूपी बोर्ड छात्रों को 44 बोनस अंक तक दिए जाएंगे। छात्रों को मिलने वाले बोनस अंक का विवरण यहां भी देख सकते हैं।

12वीं के पेपर - 320 DP जनरल हिंदी, 301 DL हिंदी, 329 FP मैथ्स, 302 DR जनरल हिंदी 324 FF, 324 FH, 324 ZB। 324 FI
 
Also Read: MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जल्द, रिजल्ट के दिन मिलेगी ये खास सुविधा

इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 उम्मीदवारों की ओर से रजिस्ट्रेशन कराया गया था और इनमें जिनमें से 27,81,654 कक्षा 10 में और 24,11,035 कक्षा 12 में थे। शैक्षणिक परीक्षा में कुल 4,16,940 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और यूपी बोर्ड परीक्षा 8740 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।