लाइव टीवी

UP Board Class 10th Topper List 2022: यूपी बोर्ड 10वीं में कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, ये रही टॉपर लिस्ट

Updated Jun 18, 2022 | 15:12 IST

UP Board Class 10th Topper List 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 18 जून को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड के सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर रिजल्ट और टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की टॉपर लिस्ट
मुख्य बातें
  • यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की (UP Board Class 10th Topper List 2022) टॉपर लिस्ट जारी कर दी है।
  • कानपुर के प्रिंस पटेल ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है
  • सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- upresults.nic.in. पर रिजल्ट देख सकेंगे।

UP Board 10th Topper List 2022 on www.upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज 18 जून को दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणामों में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी है। यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। रिजल्ट और टॉपर लिस्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in.पर उपलब्ध है।  

प्रिंस पाटिल ने किया टॉप
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं में कानपुर के प्रिस पटेल ने 586 अंको के साथ टॉप किया है। वहीं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण खुशवाला को 585 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही चौथे नंबर पर मौजूद कनौज के अनिकेत शर्मा को 584 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं कानपुर की पलक अवस्थी को 583 अंको के साथ पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है।  
 
रैंक   नाम                  अंक
1     प्रिंस पटेल         97.67%
2     संस्कृति ठाकुल    97.50%
3    किरण खुशवाला   97.50%
4    अनिकेत शर्मा       97.33 %
5    पलक अवस्थी       97.17 %

Read More- जारी हुआ यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

88.18% छात्रों ने पास की परीक्षा

UPMSP ने उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 ऑनलाइन घोषित किया है, इसके साथ ही बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के बारे में भी जानकारी शेयर कर दी है। आंकड़ों के आनुसार बीते पांच सालों में इस बार सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है। इस साल यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 88.18% दर्ज किया गया है।

एक बार फिर लड़किया पड़ी लड़को पर भारी
यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा मे इस बार लड़कियां ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों को पछाल दिया है। यूपी बोर्ड के कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या- 2520634 थी। वहीं अगर कुल पास प्रतिशत के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मामले में लड़किया, लड़कों से आगे हैं। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 91.69% दर्ज किया गया है वहीं कुल 85.25% लड़को का पास प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Read More- घोषित हुए यूपी बोर्ड के 10वीं के परिणाम, डिजिलॉकर और SMS पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

साल 2020 में इन छात्रों ने किया था टॉप

रैंक   नाम                 अंक
1      अभिमन्यु वर्मा    96.67%
2      योगेश प्रताप      95.83%
3       गौरव              95.33%
4      शोभित कुमार   94.83%
5      नितेश कुमार     94.83%

बता दें कि यूपी बोर्ड के लगभग 27 लाख छात्र बीते काफी समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बोर्ड के अधिकारियों को जल्द रिजल्ट घोषित करने के दिशा निर्देश दिए थे।