लाइव टीवी

UP Police SI Result 2021: जानें कब जारी होंगे यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट, इस तरह चेक करें अपने मार्क्स

Updated Mar 03, 2022 | 16:31 IST

UP Police SI Result 2021 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) की 9534 पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। इसे आप uppbpb.gov.in पर  देख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जानिए कब जारी होगा यूपी एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम
मुख्य बातें
  • 10 मार्च के बाद जारी हो सकता है 9534 एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा परिणाम
  • पिछले काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं परीक्षार्थी

UP Police SI Result 2021 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जल्द ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश में  9534 पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2021 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। दरअसल परिणाम विधानसभा चुनाव के कारण रूके हुए हैं और इसके पीछे आचार संहिता लगना बताया जा रहा है। 

10 मार्च बाद आ सकता है परिणाम

दरअसल कुछ दिन पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें टीईटी परिणाम को स्थगित करने की संस्तुति प्रदान की गई थी जिसके बाद से ही कहा जा रहा था कि एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी इस वजह से होल्ड पर रखा गया है। खबर के मुताबिक 10 मार्च को परिणाम घोषित होने के बाद से आचार संहिता हट जाएगी और उसके बाद कभी भी परिणाम घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2021 uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

 यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2021 डाउनलोड करने के चरण और अन्य विवरण इस प्रकार है

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट 2021 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  3. यह एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  4. लॉगिन करने और अपना परिणाम देखने के लिए अपनी पहचान दर्ज करें।
  5. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए अपने परिणाम का प्रिंटआउट रख लें।

12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक 3 चरणों की तीन पालियों में पुरुषों और महिलाओं के लिए सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी और फायर फाइनेंशियल ऑफिसर पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती आयोजित की गई थी।