लाइव टीवी

WBJEE Result 2022 Date: मई के आखिरी में जारी हो सकता है पश्चिम बंगाल संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा का रिजल्‍ट, अगले सप्‍ताह तक होगा तारीख का ऐलान!

Updated May 16, 2022 | 20:13 IST

WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2022) के परिणाम जल्‍द जारी किए जाएंगे। अगले सप्‍ताह तक इसके तारीख की घोषणा होने की उम्‍मीद है।

Loading ...
WBJEE Result 2022
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा रिजल्‍ट
  • दो हिस्‍सों में आयोजित हुए थे पेपर
  • आंसर की पहले ही हो चुकी है जारी

WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2022) के परिणाम मई के अंत तक घोषित हो सकते हैं। बताया जाता है कि WBJEE परिणाम की तारीख का ऐलान अगले सप्ताह तक हो सकता है। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध होगा। इसे चेक करने के लिए पंजीकरण संख्‍या समेत अन्‍य डिटेल की जरूरत होगी। 

WBJEE 2022 परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को किया गया था। पेपर दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। इसमें पेपर 1 (गणित) सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर 2 (भौतिकी और रसायन विज्ञान) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए गए थे। कुल पेपर 200 अंकों का था। प्रश्न पत्र में 155 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) थे।

जारी हो चुकी है आसंर की 
इससे पहले पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का भी मौका दिया था। वे 8 मई तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। बाद में परिणाम के साथ, WBJEE अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगी।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश 
पिछले साल, WBJEE परिणाम 6 अगस्त को घोषित किया गया था। WBJEEB प्राप्त अंकों के आधार पर दो मेरिट सूची की घोषणा करेगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए जादवपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला पाठ्यक्रमों और फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा।