लाइव टीवी

AIMIM Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट, 9 उम्मीदवार घोषित

Updated Jan 17, 2022 | 16:59 IST

AIMIM Candidate List for UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Loading ...
असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM Candidates List for UP Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।`एआईएमआईएम ने जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं उनमें लोनी (गाजियाबाद), गढ़ मुक्तेश्वर और धौलाना (हापुड़), सिवाल खान, सरधना और किठौर (सभी मेरठ), सहारनपुर में बेहट, बरेली और सहारनपुर ग्रामीण हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित यह पहली सूची है।

जानें किसे कहां से मिला टिकट

  1. लोनी से डॉ.मेहताब
  2. गढ़ मुक्तेश्वर से फुरकान चौधरी
  3. धौलाना से हाजी आरिफ
  4. सिवल खास से राफत खान
  5. सरधाना से जीशान आलम
  6. किठौर से तसलीम अहमद
  7. बेहट से अमजद अली
  8. बरेली 124 से शाहीन रजा खान (राजू)
  9. सहारनपुर देहात से मपजूब हसन