लाइव टीवी

Congress manifesto for UP: कांग्रेस ने 20 लाख सरकारी नौकरी समेत किए कई वादे, जानिए इसमें क्या-क्या है

Updated Feb 09, 2022 | 14:11 IST

Congress manifesto  for up election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्टी के लिए घोषणा पत्र जारी किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें आम लोग, मजदूर, किसान, विशेषज्ञ और हर वर्ग के लोग को शामिल हैं।

Loading ...
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र

Congress manifesto for up election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रियंका गांधी वाड्रा ने जारी किया। कांग्रेस ने उन्नति विधान जन घोषणा जारी किया।  प्रियंका ने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र की तीसरी सीरीज कर रहे हैं। पहला शक्ति विधान महिलाओं पर केंद्रित था। दूसरा भारती विधान युवाओं पर केंद्रित था और आज उन्नति विधान जो सामान्य रूप से यूपी के लोगों से किए गए वादों का एक समूह है। पिछले 1.5 वर्षों में लोगों से लिए गए सुझावों को मैनिफेस्टो में शामिल किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। सरकार बनते ही 10 दिनों में कर्ज माफ करेंगे।

यूपी के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है

  1. किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
  2. कांग्रेस सरकार बनते के 10 दिन में पूरा कर्ज माफ होगा।
  3. गेहूं और धान के लिए 2500 रुपये एमएसपी, गन्ने के लिए 400 रुपये।
  4. कोरोना काल का बिजली बकाया माफ होगा।
  5.  कोरोना पीड़ितों को 25000 रुपये दिए जाएंगे।
  6.  20 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी।
  7. कोई भी बीमारी हो 10 लाख तक इलाज सरकारी खर्चे पर होगा।
  8. आवारा पशुओं से पीड़ितों को प्रति एकड़ 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  9. कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। 
  10. पुलिस, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित सार्वजनिक क्षेत्र में 12 लाख का भारी-भरकम बैकलॉग भरा जाएगा। 
  11. इसके अलावा आठ लाख और नौकरियां दी जाएंगी।
  12. छत्तीसगढ़ की तरह हमारी सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। 
  13. धान और गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। 
  14. बिजली का बिल आधा किया जाएगा और कोरोना काल का बकाया माफ किया जाएगा।
  15. 10 वीं और 12 वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी
  16. गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण
  17. सूक्षम और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गांरन्टी फंड ट्रस्ट के तहत गांरटी मुक्त लोन
  18. आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा
  19. स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोयुओं को मानदेय 5000 दिया जाएगा
  20. ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण कम करने को इलेक्ट्रॉनिक सरकारी वाहनों को बढ़ावा
  21. सौर ऊर्जा को बढ़ावा, सौर बिजली उत्पादकों से 4.5 रुपये यूनिट खरीद की जाएगी
  22. स्कूल रसोइयों का वेतन बढ़ाकर 5000 किया जाएगा। 
  23. कोरोना में जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। 
  24. एडहॉक शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को अनुभव और नियमों के आधार पर नियमित किया जाएगा।
  25. भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित होगा। 

अपने घोषणा पत्र के लिए हमने एक लाख लोगों से बातचीत की। इसमें आम लोग, मजदूर, किसान, विशेषज्ञ और हर वर्ग के लोग शामिल हैं। यह सही मायने में जन घोषणा पत्र है। इसके माध्यम से हम बताना चाहते हैं कि जनता की आकांक्षाएं क्या हैं और हम जनता के लिए क्या करेंगे।