लाइव टीवी

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी समेत हैं ये नाम

Updated Jan 24, 2022 | 15:37 IST

Congress Star Campaigners List : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। सोनिया समेत ये प्रमुख नाम हैं।

Loading ...
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Congress Star Campaigners List : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य प्रचारकरों की लिस्ट में शामिल हैं।

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन 23 प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अगस्त,2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

उधर कांग्रेस पार्टी 'भर्ती विधान' (युवा घोषणा पत्र) जारी करने के बाद रविवार से बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही फेसबुक और ट्विटर पर पिछली सरकारों के साथ उनके अनुभवों को साझा करने के लिए स्पीक अप अभियान शुरू की। यह दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी, जिनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।