लाइव टीवी

'मैं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तो अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं?' अलगाववाद के आरोप पर केजरीवाल का जवाब

Updated Feb 18, 2022 | 13:06 IST

Arvind Kejriwal News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यदि वह इतने बड़े खतरे हैं तो सुरक्षा एजेंसियों ने आज तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया? केजरीवाल ने कहा कि पंजाब चुनाव को देखते हुए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
अलगाववाद के आरोपों पर केजरीवाल ने दिया जवाब।
मुख्य बातें
  • कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम पर लगाए हैं अलगाववादी सोच रखने के आरोप
  • पीएम मोदी ने अपनी पंजाब रैली में विश्वास के आरोपों का हवाला दे केजरीवाल पर साधा निशाना
  • केजरीवाल ने पूछा कि अगर वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इतने बड़े आतंकी हैं तो वह गिरफ्तार क्यों नहीं हुए

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ऊपर लगे अलगाववाद एवं आतंकवाद के आरोपों पर शुक्रवार को जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा कि उन पर हमला बोलने के लिए आज सभी पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, शिअद एक हो गई हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि 'दुनिया में शायद ही कोई ऐसा आतंकवादी होगा कि जो लोगों के लिए स्कूल एवं अस्पताल बनवाता हो।' दिल्ली के सीएम ने पूछा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यदि वह इतने बड़े खतरे हैं तो सुरक्षा एजेंसियों ने आज तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया? केजरीवाल ने कहा कि पंजाब चुनाव को देखते हुए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है।  

कवि कुमार विश्वास ने लगाए हैं केजरीवाल पर आरोप
दरअसल, दो दिन पहले लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने अरविंद के केजरीवाल पर अलगाववादी सोच होने का गंभीर आरोप लगाया। विश्वास ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल की सोच अलगाववादी है और वह स्वतंत्र देश का पीएम बनने का सपना देखते हैं। कुमार विश्वास एक समय केजरीवाल के करीबी दोस्तों में शुमार रहे हैं। भष्ट्राचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन के समय केजरीवाल और कुमार विश्वास की जोड़ी मशहूर रही। दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और 2014 के लोकसभा चुनाव तक दोनों साथ रहे लेकिन बाद में मतभेत हो जाने पर विश्वास ने केजरीवाल का साथ छोड़ दिया। 

Punjab Elections 2022 : चन्नी के 'भैया' वाले बयान, कुमार विश्वास के आरोपों पर PM मोदी ने बोला तीखा हमला

पंजाब रैली में पीएम मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
गुरुवार को पंजाब के अबोहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विश्वास के बयान का जिक्र करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि केजरीवाल के पुराने साथी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यदि ये आरोप सही हैं तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे अलगाववादी सोच वाले व्यक्तियों को पंजाब से दूर रखें क्योंकि सीमा पर स्थित यह राज्य सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कुछ दिनों पहले कह चुके हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने खालिस्तान के पूर्व आतंकवादी के घर पर रात गुजारे थे।   

दिल्ली के सीएम ने आरोपों का जवाब दिया
केजरीवाल ने शुक्रवार को इन आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। उन्हें भी आतंकवादी कहा जा रहा है। दिल्ली के सीएम ने कहा, 'वह दुनिया के शायद पहले और इकलौते आतंकवादी होंगे जो लोगों के लिए स्कूल एवं अस्पताल बनवाता है। मैं भगत सिंह का चेला हूं। आज मैं इनके सपने में आ रहा हूं।' केजरीवाल ने पूछा कि वे अगर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यदि इतने बडे़ आतंकवादी हैं तो पिछले 10 साल से सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही हैं? उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? 

कुमार विश्वास के खुलासे के बाद सियासी लड़ाई तेज, चरणजीत सिंह ने पीएम मोदी को खत लिखकर जांच की मांग की

केजरीवाल ने कहा, 'आतंकवादी दो किस्म के होते हैं। एक लोगों में खौफ फैलाते हैं, दूसरे भ्रष्टाचारियों में। आज ये सारे चोर-लुटेरे एकत्र हो गए हैं। इन लोगों के रात के सपनों में वह आते हैं।'