लाइव टीवी

Mathura, Kairana, Kannauj, Jaswantnagar Election Result 2022 LIVE: कैराना सीट पर मृगांका सिंह, जसवंतनगर में शिवपाल आगे

Updated Mar 10, 2022 | 11:52 IST

Mathura, Kairana, Kannauj, Jaswantnagar Vidhan Sabha Election Result 2022 (मथुरा-कैराना-कन्नौज-जसवंत नगर विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): मथुरा से बीजेपी के श्रीकांत शर्मा, कैराना से मृगांका सिंह, कन्नौज से असीम अरुण और जसवंत नगर से सपा के शिवपाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Loading ...
उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजे
मुख्य बातें
  • आज उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं
  • हम आपको प्रमुख सीटों और उम्मीदवारों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं
  • यहां आप श्रीकांत शर्मा, मृगांका सिंह, असीम अरुण और शिवपाल यादव के नतीजों के बारे में जान सकेंगे

Mathura, Kairana, Kannauj, Jaswantnagar Vidhan Sabha Election Result 2022 (मथुरा, कैराना, कन्नौज, जसवंत नगर विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): आज उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटों पर रुझान आ रहे हैं। रुझानों ने सीटों की तस्वीर बहुत कुछ साफ कर दी है। कैराना सीट पर मृगांका सिंह आगे चल रही है। यहा उनका मुकाबला सपा के नाहिद हसन से है। मथुरा सीट पर योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। कन्नौज सीट पर भाजपा उम्मीदवार असीम अरुण एवं जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैंं। 

Uttar Pradesh Election Result 2022 LIVE: रुझानों में सपा से काफी आगे निकली बीजेपी, बीएसपी-कांग्रेस 10 सीट के अंदर

क्रम संख्या विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थिति (आगे या पीछे)
1 मथुरा श्रीकांत शर्मा बीजेपी आगे
2 कैराना मृगांका सिंह बीजेपी आगे
3 कन्नौज असीम अरुण बीजेपी आगे
4 जसवंतनगर शिवपाल यादव  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आगे

Pathardeva, Deoria Sadar, Allahabad South, Mau Election Result 2022: पथरदेवा, देवरिया सदर, इलाहाबाद दक्षिण, मऊ सीट पर ये उम्मीदवार हैं आगे

मथुरा

मथुरा में श्रीकांत शर्मा का मुकाबला सादाबाद के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल से है। 2017 विधानसभा चुनाव में भी श्रीकांत शर्मा को यहां से जीत मिली थी। तब दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रदीप माथुर रहे थे। प्रदीप माथुर ने 2012 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। मथुरा में पहले चरण में 10 फरवरी को वोट डाले गए थे। 

Kunda, Fazilnagar, Rampur, Raibareli Sadar Election Result 2022: कुंडा, फाजिलनगर, रामपुर और रायबरेली सदर सीट पर ये उम्मीदवार हैं आगे

कैराना

कैराना में बीजेपी की मृगांका सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन से है। 2017 के विधानसभा चुनावों में नाहिद हसन ने इस सीट पर मृगांका सिंह को 21,162 के अंतर से हराया था। 2012 में भाजपा के हुकुम सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

कन्नौज 

कन्नौज से बीजेपी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को उम्मीदवार बनाया है। वह तीन बार के सपा विधायक अनिल कुमार दोहरे को चुनौती दे रहे हैं। 2017 में दोहरे ने भाजपा के बनवारी लाल दोहरे को 2454 मतों से हराया था। 2012 में भी अनिल कुमार दोहरे ने इस सीट पर बसपा के महेंद्र निम दोहरे को 45,682 मतों के अंतर से हराया था।

Ghosi, Sarojini Nagar, Ballia, Agra Gramin Election Result 2022: घोसी-सरोजिनी नगर-बलिया-आगरा से ये हैं आगे

जसवंतनगर

जसवंतनगर में सपा के शिवपाल यादव का मुकाबला बसपा के ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और बीजेपी के विवेक शाक्य से है। 2017 के विधानसभा चुनावों में शिवपाल सिंह यादव ने इस सीट पर भाजपा के मनीष यादव पात्रे को 52,616 के अंतर से हराया था। 2017 में भी इस सीट पर सपा का 54.42% वोट मिला था। तब शिवपाल सिंह यादव ने बसपा के मनीष यादव पात्रे को 81,084 मतों के अंतर से हराया था।