लाइव टीवी

Uttarakhand Election Results 2022 LIVE: यहां देखें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE

Updated Mar 10, 2022 | 09:59 IST

Uttarakhand Election Result 2022 (उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: भाजपा अगर सत्ता में वापसी करती है तो वह इतिहास बनाएगी। उत्तराखंड का इतिहास रहा है कि यहां कि जनता सत्तारूढ़ दल को लगातार दूसरी मौका नहीं देती है।

Loading ...
उत्तराखंड चुनाव नतीजे।

Uttarakhand Election Result 2022 (उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 10 मार्च को आएंगे। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव नतीजों पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। राज्य में इस बार कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इस बार यहां आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ी है। अगली सरकार किसकी बनेगी इसे लेकर एग्जिट पोल बंटे हुए हैं। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को तो कुछ में कांग्रेस को आगे दिखाया गया है। कांग्रेस के हरीश रावत लालकुआं, पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रीतम सिंह चकराता से उम्मीदवार हैं।

Uttarakhand Election Constituency Wise Result 2022: Check here

भाजपा अगर सत्ता में वापसी करती है तो वह इतिहास बनाएगी। उत्तराखंड का इतिहास रहा है कि यहां कि जनता सत्तारूढ़ दल को लगातार दूसरी मौका नहीं देती है। उत्तराखंड के चुनाव नतीजों से जुड़े हर ताजा अपडेट्स आप टाइम्स नाउ नवभारत पर देख सकते हैं। 

Uttarakhand Election Party Wise Result 2022 LIVE: Check here