लाइव टीवी

यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम भी किए जा रहे हैं हैक

Updated Dec 21, 2021 | 15:43 IST

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि ना सिर्फ फोन को टैप किया जा रहा है बल्कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया जा रहा है।

Loading ...
योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
मुख्य बातें
  • प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना
  • 'मेरे बच्चों का इंस्टाग्राम किया जा रहा है हैक'
  • कांग्रेस के दबाव में महिलाओं के सामने झुकी योगी सरकार

यूपी सरकार पर इस समय विपक्षी दल फोन टैपिंग का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने कहा उनके बच्चों के इंस्टाग्राम भी हैक किए जा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि सरकार के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस विशाल बहुमत के साथ यूपी की जनता ने सत्ता सौंपी थी उन उम्मीदों को पूरा करने में योगी सरकार नाकाम रही है। सरकार से सवाल आप पूछ नहीं सकते। अगर कुछ पूछ लिया तो पीछे के इतिहास का जिक्र करने लगते हैं।

'महिलाओं के लिए लड़ते रहे हैं'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की महिलाएं जाग गई हैं, वो अपना हक मांग रही हैं. आज पीएम महिलाओं के सामने झुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के दबाव और विजन का नतीजा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को इतने ऐलान करने पड़ रहे हैं। सही मायनों में महिलाओं की हक की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।

हर मोर्चे पर पिछड़ा उत्तर प्रदेश
प्रियंका गांधी ने कहा कि वो यूपी के सभी कोनों में जा चुकी हैं और ऐसा लग रहा है कि जनता बदलवा का मन बना चुकी है। प्रदेश में विकास की गति जो कांग्रेस के शासन काल में थी वो विकास कहीं नजर नहीं आता। प्रदेश सरकार विकास के ढेर सारे दावे जरूर कर रही है लेकिन हकीकत में एक भी उद्योग नहीं खुले। प्रदेश सरकार सिर्फ कागजों पर विकास की गंगा बहा रही है। समय आने पर प्रदेश की जनता जवाब जरूर देगी।