लाइव टीवी

Times Now नवभारत का ताजा सर्वे, जानिए यूपी में किसकी बनेगी सरकार, योगी और अखिलेश में कौन आगे

Updated Jan 14, 2022 | 23:17 IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख करीब है। टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में जानिए यूपी की जनता का मूड क्या है। किसकी सरकार बन रही है अखिलेश या योगी आदित्यनाथ। जानिए वोट मीटर क्या कहता है।

Loading ...
सर्वे: उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी खलबली शुरू हो गई। मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही कई ओबीसी समाज से आने वाले कई विधायक भी बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थाम लिए। इन्होंने योगी सरकार पर दलित और ओबीसी समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जनता क्या चाहती है टाइम्स नाउ नवभारत लगातार सर्वे कर रहा है। वोट मीटर ऑन है। हर दिन ये वोट मीटर ऑन रहता है और जनता का मूड किधर है। आज यहां जानिए यूपी की जनता किसे चाहती है योगी, अखिलेश, मायावती या प्रियंका गांधी को। बीजेपी को 219 से 245 सीटें, सपा को 143 से 154 सीटें, बीएसपी को 8 से 14 सीटें, कांग्रेस को 8 से 14 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यहां जानिए यूपी में कहां किसे कितनी सीटें मिल रही हैं।

आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन?

योगी आदित्यनाथ- 49.6%
अखिलेश यादव- 35.7%
मायावती- 10%
प्रियंका गांधी- 3.9%
अन्य- 0.9%

पश्चिमी यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 54-56
समाजवादी पार्टी+: 37-40
कांग्रेस : 3-4
बीएसपी : 0-1
अन्य : 0

बुंदेलखंड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 13-14
समाजवादी पार्टी+: 4-5
कांग्रेस : 0-1
बीएसपी : 0-1
अन्य : 0

 रूहेलखंड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी +: 30-34
समाजवादी पार्टी+: 17-18
कांग्रेस : 1-2
बीएसपी : 1-2
अन्य : 0

पूर्वांचल में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 49-57
समाजवादी पार्टी+: 40-44
कांग्रेस : 1-2
बीएसपी : 4-5
अन्य : 0

अवध में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 55-63
समाजवादी पार्टी +: 32-33
कांग्रेस : 2-3
बीएसपी : 3-4
अन्य : 0-1

सेंट्रल यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 18-21
समाजवादी पार्टी+: 13-14
कांग्रेस : 1-2
बीएसपी : 0-1
अन्य : 0

यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 219-245
समाजवादी पार्टी+: 143-154
कांग्रेस : 8-14
बीएसपी : 8-14
अन्य : 0-3

यूपी में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 37.2%
समाजवादी पार्टी+: 35.1%
कांग्रेस : 9.7%
बीएसपी : 12.1%
अन्य : 5.8%

तीन मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से BJP को नुकसान होगा?

हां- 67%
नहीं- 12%
कुछ कह नहीं सकते- 21%

मंत्री-विधायकों के BJP छोड़ने से किसे फायदा होगा?

बीजेपी+: 2%
समाजवादी पार्टी+: 71%
बीएसपी : 6%
कांग्रेस : 18%
अन्य : 3%

योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने के फैसले को कैसे देखते हैं?

सही- 57%
गलत- 24%
कुछ कह नहीं सकते- 19%

तीन मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से बीजेपी को नुकसान होगा?

नहीं- 12%
हां- 67%
कुछ कह नहीं सकते- 21%

Vote Meter: जानिए क्या कहता है उत्तराखंड की सीटों का सर्वे, BJP के लिए है खुशखबरी

Vote Meter: टाइम्स नाउ नवभारत का ताजा सर्वे, जानिए पंजाब में किसकी बन रही है सरकार