लाइव टीवी

Karhal Seat: बीजेपी ने अखिलेश के खिलाफ केंद्रीय मंत्री को उतारा, प्रो. बघेल ने करहल से किया नामांकन

Updated Jan 31, 2022 | 15:12 IST

अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने बड़ा दांव चला है। करहल सीट से भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को उतारा है।

Loading ...
BJP ने अखिलेश के खिलाफ केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल को उतारा
मुख्य बातें
  • करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ BJP ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा
  • बघेल ने कलेक्ट्रेट में दाखिल किया नामांकन
  • एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ चुके हैं लोकसभा उपचुनाव

UP Election 2022:  करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने बड़ा चुनावी दांव चलते हुए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को अपना उम्मीदवार बनाया है। बघेल नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल कराया। एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव में भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद 2014 में उन्होंने फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था।

आश्वस्त नजर आए बघेल

नामांकन दाखिल करने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए एसपी बघेल ने अपनी जीत को लेकर कहा, '100 प्रतिशत आश्वस्त हूं जीत को लेकर। अपनी सरकार की योजनाओं के आधार पर हम चुनाव में है और जनता जवाब देगी। हमारी कमिश्नरी, हमारी आईजी एक है। यहां के लोगों को आगरा ही जाना पड़ता है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।'

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Nomination: अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से दाखिल किया पर्चा, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह Video 

केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट

करहल से एसपी सिंह बघेल के नामांकन दाखिल करने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, 'करहल से जीतेगी BJP जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल, 2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश, जीतेगी भाजपा,खिलेगा कमल, रहेगा सुशासन,होता रहेगा विकास,' बीजेपी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रो, बघेल को टिकट दिया है और साथ में यह मैसेज दिया है कि वह अखिलेश यादव को वॉकओवर नहीं देने जा रही है।  इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी यहां से अपर्णा यादव को भी टिकट दे सकती है।

ये भी पढ़ें: सिर पर लाल टोपी हाथ में लाल पोटली, अखिलेश यादव ने इस तरह से योगी सरकार पर साधा निशाना