लाइव टीवी

Punjab AAP CM Candidate: पंजाब में 'आप' का सीएम चेहरा कौन, भगवंत मान पर अटकलें तेज

Updated Jan 18, 2022 | 10:03 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम चेहरे का ऐलान अब से कुछ घंटे बाद किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि देश के इतिहास में पहली बार सीएम चेहरे के लिए कोई पार्टी सार्वजनिक राय ली है।

Loading ...
Punjab AAP CM Candidate: पंजाब में 'आप' का सीएम चेहरा कौन, भगवंत मान पर अटकलें तेज
मुख्य बातें
  • आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर लड़ रही है चुनाव
  • पंजाब में 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर चुनाव
  • 10 मार्च को आएंगे नतीजे

पंजाब में एक ही चरण यानी अब 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर लोग मत डालेंगे ( पहले यह तारीख 14 फरवरी थी जिसे टालने की मांग सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने की थी)। उससे पहले कौन सी पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ने जा रही है लोग उसे भी जानना चाहते हैं। कांग्रेस की तरफ से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की चर्चा है हालांकि औपचारिक तौर पर नाम का ऐलान नहीं है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी सीएम चेहरे पर से सस्पेंस का पर्दा आज उठा देगी। उससे पहले लोगों से मशविरा मांगा गया था जिसकी समय सीमा 17 जनवरी शाम पांच बचे की थी। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश कर सकती है।

एक हफ्ता पहले अरविंद केजरीवाल का बयान
इससे पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो पंजाब का सीएम नहीं बनने जा रहे हैं, भगवंत मान से पूछा तो उनका जवाब था कि पार्टी में और लोग हैं। हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि जनता की नुमाइंदगी कौन शख्स बेहतर तरीके से कर सकता है उसका फैसला जनता को ही करना चाहिए। इस लिए हिंदुस्तान के इतिहास में हमने पहली बार जनता से ही उनकी पसंद के चेहरे पर रायशुमारी की है। पिछले तीन दिनों में जो नतीजे सामने आए हैं वो उत्साह बढ़ाने वाले हैं। 


पंजाब में AAP का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए 'आप' द्वारा जारी नंबर पर 72 घंटे यानी 3 दिन में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने सुझाव दिए है।

  1. AAP द्वारा नंबर पर 
  2. 5.5 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज..
  3. 6.7 लाख से ज्यादा कॉल्स..
  4. 1.5 लाख से ज्यादा वौइस् नोट..
  5. 1.5 लाख से ज्यादा मैसेज

आप और कांग्रेस दोनों के लिए पंजाब चुनाव अहम
पंजाब चुनाव को एक तरफ कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है तो आम आदमी पार्टी के लिए भी उतना ही अहम है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब इतिहास रचने जा रहा है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कहते रहे हैं कि जो पार्टी अपने चेहरे को घोषित नहीं कर सकी वो पंजाब को दिशा क्या देगी।