लाइव टीवी

BJP in UP:उत्तर प्रदेश में "योगी राज" की वापसी में महिलाओं की रही बड़ी भूमिका, आंकड़ें बयां कर रहे तस्वीर

नैना यादव | PRINCIPAL CORRESPONDENT
Updated Mar 13, 2022 | 19:23 IST

Women Voters in UP:देश के अहम सूबे उत्तर प्रदेश में योगी राज की वापसी में महिला वोटरों की खासी भागीदारी रही है ऐसा बताया जा रहा है।

Loading ...
योगी सरकार की वापसी में महिलाओं की अहम भूमिका (फाइल फोटो)

Return of Yogi Raj in Uttar Pradesh:मोदी-योगी पर महिला वोटर ने भरोसा जताया, जिससे बीजेपी ने यूपी बड़े आराम से निकाल लिया। पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक महिलाओं में समाजवादी पार्टी से 13% ज़्यादा वोट बीजेपी को मिला। जबकि पुरुषों में समाजवादी पार्टी से सिर्फ 5% ज़्यादा वोट बीजेपी को मिला।

इसका मतलब यही है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने बीजेपी पर ज़्यादा भरोसा किया। अगर महिला वोटर का ऐसा बंपर सपोर्ट ना होता तो बीजेपी उतनी सीटें ना निकाल पाती, जितनी सीटें उसे मिली हैं।

देखिए आंकड़ें क्या कह रहे हैं-

  • यूपी की महिला वोटर्स में 46% ने बीजेपी गठबंधन को वोट किया। 33% महिला वोटर्स ने समाजवादी पार्टी गठबंधन को वोट किया। मायावती की बीएसपी को 15% महिलाओं ने वोट किया। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा की कांग्रेस को सिर्फ 3% महिलाओं ने वोट किया।
  • महिला वोटर्स के सपोर्ट में बीजेपी और दूसरी पार्टियों के बीच ये गैप और भी बढ़ जाता है, जब 18 से 25 साल की महिलाओं या फिर 56 साल से ऊपर की महिला वोटर्स की बात की जाए
  • 18 साल से 25 साल की उम्र की महिलाओं के बीच बीजेपी को समाजवादी पार्टी से 15% ज्यादा वोट मिला। जबकि 56 साल से ऊपर की महिलाओं के बीच बीजेपी को SP से 18% ज्यादा वोट मिला।
  • अगर जातियों की बात करें या फिर शहरी और ग्रामीण इलाकों की महिला वोटर्स का आंकड़ा देखें तो लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक अपर कास्ट महिलाओं ने अपरकास्ट पुरुषों की तुलना में बीजेपी को 83% के मुकाबले 90% वोट मिले। यानी पुरुषों से 7% ज्यादा वोट।
  • वहीं ग्रामीण महिलाओं में बीजेपी को समाजवादी पार्टी से 16% ज़्यादा वोट मिले। जबकि शहरी महिलाओं में बीजेपी को समाजवादी पार्टी से 6% ज्यादा वोट मिले।
  • इस चुनाव में ना सिर्फ बड़ी संख्या में महिलाएं वोट देने के लिए निकलीं। बल्कि लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक महिलाएं खुद ये तय कर रही हैं कि वोट कहां देना है।
  • 2017 के चुनाव में 42% महिलाओं ने माना था कि वोटिंग से पहले किसी की सलाह लेती हैं। लेकिन 2022 के चुनाव में सिर्फ 32% महिलाओं ने कहा कि उन्होंने किसी के कहने पर वोट किया।
  • महिलाओं का ये वोट बड़ी संख्या में बीजेपी के पास गया तो इस सपोर्ट के दो बड़े फैक्टर हैं। पहला फैक्टर फ्री राशन है और दूसरा बड़ा फैक्टर कानून व्यवस्था है। इसमें महिलाओं को फोकस में रखकर जो योजनाएं बनाई गई, उससे महिला वोटर का बंपर साथ बीजेपी को मिला। 
  • पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक यूपी में 80% घरों को फ्री राशन का फायदा मिला। 60% घरों को सब्सिडी पर राशन मिला। 57% किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि मिली। 46% परिवारों को उज्जवला स्कीम का लाभ मिला।
  • 30% परिवारों को हेल्थ बीमा का फायदा मिला। 27% परिवारों को अन्य योजनाओं का सीधे खाते में रकम का फायदा मिला।
  • 21% परिवारों को घर बनाने के लिए सरकार से आर्थिक मदद मिली। कृषि योजनाओं में 19% परिवारों को फायदा मिला। 17% परिवारों को लोन माफी का फायदा मिला।

यानी केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में यूपी के परिवारों को मिला। इससे महिलाओं के बीच बीजेपी पर भरोसा बढ़ा। और नतीजा ये रहा कि बीजेपी फिर से बड़े बहुमत से सरकार में आ गई।