लाइव टीवी

Exclusive : स्मृति ईरानी ने दिया पब्लिक के हर सवाल का जवाब, उन्हें पूरा भरोसा यूपी में फिर बनेगी BJP की सरकार

Updated Mar 04, 2022 | 22:45 IST

यूपी मे सातवें और आखिरी चरण के मतदान से पहले वाराणसी में बीजेपी ने अपना दम दिखाया। काशी कॉरिडोर में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से खास बातचीत की।

Loading ...
मुख्य बातें
  • स्मृति ईरानी ने कहा कि काशी कॉरिडोर विकास की दृष्टि से मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है
  • उन्होंने कहा कि गुंडे अगर बढ़-चढ़कर बोले तो उनको जवाब देना जरूरी है।
  • उन्होंने कहा कि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में भव्य रोड शो किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की। वहीं आज काशी कॉरिडोर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने स्मृति ईरानी से खास बातचीत की। उन्होंने यूपी चुनाव पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या का असर पूर्वांचल में नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भोलेनाथ ने मोदी की सेवा स्वीकार की। काशी कॉरिडोर श्रद्धा की दृष्टि से सेवा है। काशी कॉरिडोर विकास की दृष्टि से मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। काशी कॉरिडोर से स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। गंगा को लेकर सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्थाएं हैं। जो प्रथाएं नहीं समझते उन्हें क्या जवाब दूं?

उन्होंने कहा कि अगर अपराधी तत्व हैं तो विकास नहीं हो सकता है। सपा कैंडिडेट ने चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी है। बढ़-चढ़कर गुंडे बोलें तो उनको जवाब देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ को राशन दिया तो क्या वो गलत था? हिंदुस्तानी टीका मिला तो क्या वो गलत था? MSME को संरक्षित करना क्या गलत था? 80 करोड़ तक राशन पहुंचाना आसान नहीं था। Cowin से सबके वैक्सीनेशन की व्यवस्था की। महिला बाल विकास मंत्रालय के 704 सेंटर चले। क्राइसिस सेंटर में 5 लाख औरतों का संरक्षण हुआ।

इज्ज्त घर, एक्सप्रेस वे, राशन वितरण झुठला नहीं सकते। महामारी में भ्रम फैलाने वालों से सवाल क्यों नहीं? गांधी परिवार क्यों विदेशी टीके की मांग करता रहा?

बंगाल हिंसा पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। ममता बंगाल में पीड़ितों के घर जाएं फिर यूक्रेन पर बोलें। मैंने यूक्रेन रेस्क्यू पर कोई फोटोऑप नहीं किया।बंगाल में BJP जैसी छलांग किसी और की नहीं है। 

UPA राज में राहुल प्रदेशों पर अहसान गिनाते थे। राहुल गांधी के कारनामे सबको याद हैं। MEA की ब्रीफिंग में राहुल फोन में व्यस्त थे
मुश्किल समय में विपक्ष साथ क्यों नहीं होता?

मोदी संगठन, सरकार दोनों जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मोदी ने यूक्रेन पर लगातार ब्रीफिंग ली। मोदी ने विश्वनेताओं से संपर्क किया। यूक्रेन से लौटी बच्ची ने कहा- मोदी पर उसे विश्वास था। बीजेपी में हर व्यक्ति कार्यकर्ता, नेता सिर्फ मोदी हैं।

योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। यूपी में अखिलेश-राहुल साथ-साथ ही हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं से मुझे प्रॉब्लम नहीं है। प्रियंका कह रही हैं कि घर का लड़का लड़ नहीं सकता है।

2024 का मत और मन जनता बना चुकी है। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानसेवक चुने जाएंगे। आप बताइये कि मोदी के मुकाबले कौन? मोदी की घेराबंदी के लिए सबको मिलना पड़ रहा है। जो खुद सहारे ढूंढ़े वो देश का सहारा नहीं बन सकता है। पीएम ने कहा कि हम सत्ता नहीं सेवा की भूमिका में हैं।

हिंदुस्तान का संस्कार है, सेवा का तिरस्कार नहीं होता है। जनता ऐसा नेता चाहती है जो उनके लिए काम करे।

ऐसा कौन सा वर्ग है जिसे लाभ नहीं मिला? काशी कॉरिडोर का आपने फायदा नहीं उठाया? क्या सिर्फ लाभार्थी को ही AIIMS की सेवा मिलेगी?