लाइव टीवी

शादी से पहले ही क्यों रणबीर कपूर के साथ रहने लगी थीं आलिया भट्ट? लिव-इन रिलेशनशिप पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Updated Aug 22, 2022 | 23:16 IST

Alia Bhatt Revealed Why She Was In A Live-in Relationship With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी से पहले वह रणबीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में क्यों थीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • मां बनने वाली हैं बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट।
  • इस साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने की थी शादी।
  • शादी से पहले रणबीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं आलिया।

Alia Bhatt Revealed Why She Was In A Live-in Relationship: मॉम-टू-बी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म डार्लिंग्स की वजह से ढेर सारी तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म डार्लिंग्स‌ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है जिसमें उनके किरदार को खूब सराहा गया है। आलिया भट्ट के साथ लोगों को विजय वर्मा, शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू के किरदारों ने भी खूब प्रभावित किया। डार्लिंग्स‌ फिल्म की कहानी घरेलू हिंसा पर आधारित है जिसने लोगों का दिल छू लिया है। इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहीं आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बहुत कुछ साझा किया है। 

Also Read: ड्रग्स कॉन्ट्रोवर्सी के बाद आर्यन खान ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, यह तस्वीरें देखने के बाद शाहरुख खान ने किया रिएक्ट

फिल्म फेयर से बात करते हुए अदाकारा ने आखिरकार यह बता दिया कि शादी से पहले वह रणबीर कपूर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में क्यों थीं। अदाकारा ने कहा कि वह दोनों शादी करने वाले थे इसीलिए उन्होंने एक साथ रहने का मन बना लिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने यह साझा किया कि 'इसके बाद महामारी आई, लेकिन हम लोग प्लानिंग को रोक नहीं सकते थे। इसीलिए हम लोगों ने एक साथ रहने का सोचा और यह निर्णय लिया कि बाकी चीजों को हम लोग बाद में सुलझा लेंगे। असल में हम लोगों ने इस तरह ही प्लानिंग की थी।' 

Also Read: Nayyara Noor Farewell: मशहूर गायिका ‘बुलबुल-ए-पाकिस्तान' नय्यरा नूर को दी गई आखिरी विदाई

इसके बाद आलिया भट्ट ने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में भी बात किया। उन्होंने कहा 'अगर आप कर सकते हैं, तो क्यों नहीं? मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। आप दोनों को एक दूसरे की आदत हो जाती है, आप दोनों एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो जाते हो और बिना किसी प्रेशर के एक दूसरे के साथ मेमोरीज बनाने लगते हो।' आलिया भट्ट और रणबीर कपूर तकरीबन 5 साल तक रिलेशनशिप में थे जिसके बाद उन्होंने इस साल 14 अप्रैल को शादी कर ली थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।