लाइव टीवी

KBC 14 Updates: ये था तीन लाख 20 हजार रुपए का सवाल, सही जवाब जानने के बावजूद अर्शदीप सिंह ने छोड़ा गेम

Updated Aug 22, 2022 | 23:32 IST

Kaun Banega Crorepati Season 14, KBC 14 Twelfth Episode Online Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के 12वें एपिसोड में हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठे थे। जानिए क्या हुआ आज के एपिसोड में....

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 14
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट बैठे।
  • पंजाब के अर्शदीप एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे।
  • मुंबई की ऐश्वर्या रुपारेल ने एपिसोड खत्म होने तक जीते 80 हजार रुपए।

KBC 14, 22 August 2022 Episode Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज (22 अगस्त) सोमवार के एपिसोड में हॉटसीट पर फतेहगढ़ पंजाब के अर्शदीप सिंह बैठे हुए थे। अर्शदीप सिंह शो से केवल एक लाख 60 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। अर्शदीप सिंह तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल का जवाब नहीं जानते थे। उन्होंने क्विट कर दिया। अर्शदीप के बाद मुंबई की एक डेंटिस्ट ऐश्वर्या रुपारेल हॉटसीट पर बैठीं।

अर्शदीप सिंह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने एक लाख 60 हजार रुपए तक सभी सवाल का सही जवाब दिया। वहीं, तीन लाख 20 हजार रुपए के सवाल में उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया। सवाल था- 'इनमें से कौन, संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है? चार ऑप्शन थे a. रस अल खैमाह b.अबू सिम्बल c.शारजहां  d.फुजरैहा। अर्शदीप ने इस सवाल में अपनी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। उनके दोस्त ने कहा कि बी या डी। इसके बाद उन्होंने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब b अबू सिम्बल था।

Also Read: KBC 14: 'रामायण' से जुड़े सवाल पर ऋचा ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं 12.5 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब?

जानते थे सही जवाब
अर्शदीप से अमिताभ बच्चन ने सही जवाब गेस करने के लिए कहा उन्होंने अबू सिम्बल ही बताया। अर्शदीप के जाने के बाद हॉटसीट पर मुंबई की रहने वाली ऐश्वर्या रुपरेल बैठी। ऐश्वर्या रुपारेल पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। शो में उन्होंने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर गजोधर चाची के नाम से इंस्टा रील भी बनाती हैं। एपिसोड खत्म होने तक ऐश्वर्या रुपारेल 80 हजार रुपए जीत गई हैं। 80 हजार रुपए का सवाल एक इमेज प्रश्न था। भारतीय इतिहास में ये महिला कौन हैं जो यह भाषण दे रही हैं। चार ऑप्शन थे- a. सरोजनी नायडू b.अरुणा आसिफ अली c. सुचेता कृपलानी, d.एनी बेसेंट। इसका सही जवाब c सुचेता कृपलानी था।  

गेम के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से बताए। उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में वह कई बार लोकल ट्रेन से सफर किया। उनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।