लाइव टीवी

Anushka Bday: एक फोन कॉल ने बदल दी थी अनुष्का शेट्टी की जिदंगी, साउथ इंडस्ट्री में इस नाम से जानी जाती हैं

Updated Nov 07, 2020 | 06:26 IST

साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन है और वो 39 साल की हो गई हैं। अनुष्का के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Loading ...
Anushka Shetty
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन है और वो 39 साल की हो गई हैं।
  • अनुष्का ने साल 2005 में तेलेगु फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • अनुष्का के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन है और वो 39 साल की हो गई हैं। अनुष्का का जन्म 07 नवंबर 1981 को कर्नाटक के पुत्तूर में हुआ था और उनके पेरेंट्स ने उनका नाम स्वीटी शेट्टी रखा था। 

अनुष्का ने साल 2005 में तेलेगु फिल्म सुपर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वो अक्किनेनी नागार्जुन और आयशा टाकिया के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद अनुष्का ने तमिल, कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और अपनी पहचान बनाई। अनुष्का साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं और लेडी सुपरस्टार के नाम से भी जानी जाती हैं। 

एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था

अनुष्का ने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन डायरेक्टर पुरी जगंनाध द्वारा लिए गए एक ऑडिशन में उनका चयन हो गया। इससे पहले वो कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिटेशन वर्कशॉप लेती थीं जिसके बाद वो योगा इंस्ट्रक्टर बनीं और मुंबई में योग क्लासेस लेती थीं। डॉक्टर और इंजीनियर के परिवार से आने वाली अनुष्का का योगा इंस्ट्रक्टर बनने का फैसला काफी अलग था। इसके अलावा अनुष्का अपनी ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद तीसरी कक्षा के बच्चों को भी पढ़ाती थीं। 

साल 2005 में किया डेब्यू

जब अनुष्का अपनी योगा क्लासेस में बिजी थीं तब डायरेक्टर मेहर रमेश ने उन्हें देखा और पुरी जगन को उनके बारे में बताया जिसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म सुपर से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म महानंदी में काम किया। इन दो फिल्मों के बाद अनुष्का ने अपने होम टाउन लौटने का फैसला किया लेकिन डायरेक्टर एस.एस राजामौली की एक फोन कॉल ने उनकी लाइफ बदल दी। दरअसल राजामौली ने उन्हें रवि तेजा के साथ फिल्म विक्रमार्कुदु में साइन किया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई जिसने अनुष्का की लाइफ बदल दी। 

मालूम हो कि अनुष्का शेट्टी अब साउथ फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। अनुष्का अरुंधति, भागमति, रुद्रमादेवी, बाहुबली, बाहुबली 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर आज वो लाखों दिलों पर राज करती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।