लाइव टीवी

Kamal Haasan Birthday: जब कमल हासन के लिए श्रीदेवी ने पहना था बुर्का, फिल्म देखने के लिए उठाया था ये कदम

Updated Nov 07, 2020 | 06:23 IST

kamal haasan birthday: कमल हसन और श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। लेकिन कमल हसन श्रीदेवी को अपनी बहन मानते थे...

Loading ...
कमल हासन और श्रीदेवी।
मुख्य बातें
  • कमल हासनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार में होती है।
  • आज कमल हासन का आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • कमल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म कलाथुर कोनम्मा से एक्टिंग की शुरुआत की थी।

कमल हासन का आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर, डांसर, डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 हुआ था। कमल हासन ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और उनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार में होती है। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म कलाथुर कोनम्मा से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला था। कमल हसन और श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। लेकिन कमल हसन श्रीदेवी को अपनी बहन मानते थे। 

श्रीदेवी ने स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार कमल हासन की फिल्म थिएटर में देखने के लिए बुर्का पहन कर गई थीं। उन्होंने कहा कि पब्लिक से बचने के लिए वो बहुत कम ही थिएटर जाती थीं। वो फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग ही देख लिया करती थीं। श्रीदेवी ने कहा कि उन्होंने कमल हसन की एक फिल्म की स्क्रीनिंग मिस कर दी थी। उन्होंने कहा कि पब्लिक से बचने के लिए वो बहुत कम ही थिएटर जाती थीं। वो फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग ही देख लिया करती थीं।

15 साल की उम्र में श्रीदेवी से मिले थे कमल हासन
श्रीदेवी के निधन के बाद एक इवेंट में कमल हासन ने बताया था- 'मैं श्रीदेवी से तब मिला था जब वह 15-16 साल की थीं। हम दोनों को कपल के रूप में कास्ट किया गया था। लेकिन रियल लाइफ में हम भाई-बहन की तरह बड़े हुए थे। हमें रोमांटिक फिल्मों के लिए कास्ट किया गया, जिसपर हम दोनों मिलकर हंसते थे। ऐसा लगता था जैसे हम एक ही फैमिली से हैं।'

10 साल बाद टूट गई थी कमल हासन की पहली शादी
कमल हासन ने 24 साल की उम्र में साल 1978 में मशहूर डांसर वाणी गणपति से शादी कर ली थी। दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी और शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तलाक की वजह एक्ट्रेस सारिका को बताया जाता है। वाणी से अलग होने से पहले ही वो सारिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में आ गए थे। इस दौरान साल 1986 में दोनों पेरेंट्स भी बन गए और उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने श्रुति हासन रखा। 

श्रुति के जन्म के बाद साल 1988 में कमल और सारिका शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद उनके घर एक बेटी अक्षरा का जन्म हुआ। शादी के 16 साल बाद 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। सारिका से तलाक के बाद कमल, गौतमी के साथ लिव-इन में रहे लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। दोनों करीब 13 साल तक लिव-इन में थे लेकिन 2016 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया, जिसका जानकारी गौतमी ने ब्लॉग के जरिए दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।