लाइव टीवी

करण सिंह ग्रोवर बरखा बिष्ट से कर चुके थे सगाई, इस वजह से दोनों के रिश्ते में आई दरार

Updated Nov 07, 2021 | 19:08 IST

आप शायद ही जानते होंगे कि जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम से शादी करने से पहले करण टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को भी डेट कर चुके हैं, लेकिन आपसी अनबन के कारण दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Karan Singh Grover and Barkha
मुख्य बातें
  • करण अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
  • करण सिंह ग्रोवर बरखा बिष्ट से कर चुके थे सगाई, लेकिन टूट गया रिश्‍ता।
  • बिपाशा बसु से शादी से पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर कर चुके थे दो शादी।

Karan Singh Grover- Barkha Bisht Relation: करण सिंह ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अभिनेता ने अपनी एक्टिंग से दर्शको को दीवाना बना दिया है। इतना ही नहीं करण मोस्ट पॉपुलर मॉडल का खिताब भी जीत चुके हैं। करण अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बिपाशा बसु से शादी से पहले अभिनेता दो शादी कर चुके थे। जेनिफर विंगेट के साथ उनके रिलेशनशिप से तो आप सब वाकिफ होंगे।

करण और जेनिफर का इश्क जगजाहिर था, दोनों हमेशा एक दूसरे के इश्क में डूबे नजर आते थे। लेकिन इनकी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया जिससे इनकी दुनिया उजड़ गई। आप शायद ही जानते होंगे कि जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम से शादी करने से पहले करण टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को भी डेट कर चुके हैं, लेकिन आपसी अनबन के कारण दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया था।

ऐसे हुई थी करण और बरखा की पहली मुलाकात

करण और बरखा की पहली मुलाकात टीवी शो एमटीवी कितनी मस्त है जिंदगी के सेट पर हुई थी। साल 2004 में आए इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। शूटिंग के बाद दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। लेकिन रिलेशनशिप के 2 साल बाद दोनों को एक दूसरे से जुदा होना पड़ा।

इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद करण सिंह र्गोवर बरखा दत्त से सगाई कर चुके थे, लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले दोनों के रिश्तो में दरार आ गई। रिपोर्ट्स की मानें तो बरखा का चुलबुला व्यवहार करण पसंद नहीं था, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे थे। करण के इस बयान पर बरखा ने सफाई देते हुए कहा था कि करण ने उन्हें धोखा दिया है। वहीं उस वक्त करण की जेनिफर विंगेट से नजदीकिया ब्रेकअप की मुख्य वजह बताई जाती है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि बरखा ने टावी एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता के लिए करण से रिश्ता तोड़ा था। उस वक्त दोनों टीवी शो प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम में एक साथ काम आ रहे थे।

जेनिफर विंगेट से बढ़ने लगी थी नजदीकियां

बरखा बिष्ट से ब्रेकअप के बाद करण ने श्रद्धा निगम से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के ठीक एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अभिनेता की नजदीकियां जेनिफर विंगेट से बढ़ने लगी थी, दोनों की पहली मुलाकात दिल मिल गए के सेट पर हुई। इस सीरियल में दोनों एक साथ लीड रोल में नजर आए थे, उनकी इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। दोनों हमेशा एक दूसरे के इश्क में डूबे हुए नजर आते थे। दोनों की इस खूबसूरत जोड़ी को टीवी की दुनिया का सबसे बेस्ट कपल माना जाता था, लेकिन शादी के दो साल बाद दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए।

अलोन के सेट पर बिपाशा बसु को दे बैठे थे दिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद जेनिफर अपने सीरियल सरस्वतीचंद्र में व्यस्त हो गई थी और करण सिंह ग्रोवर को अलोन फिल्म में बिपाशा बसु के साथ काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में करण के साथ बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण एक दूसरे के काफी करीब आने लगे थे। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियों में रहती थी। यही कारण था कि शादी के दो साल बाद जेनिफर और करण एक दूसरे से अलग हो गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।