लाइव टीवी

Times Music लेकर आया खूबसूरत गाना तेरा नाम, शाहिद कपूर को पहचान देने वाले डीजे नारायण की धमाकेदार वापसी

Updated Apr 25, 2022 | 23:01 IST

शाहिद कपूर के शुरुआती दौर का गाना आंखों में याद है। इस गाने से जुड़े डीजे नारायण ने एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है और तेरा नाम जैसा खूबसूरत गाना लेकर आए हैं।

Loading ...
Tera Naam by DJ Narain

Tera Naam Song by DJ Narain: डीजे नारायण (धर्मेंद्र जय नारायण) ने लम्बे समय के बाद फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में 'तेरा नाम' गाने के साथ वापसी की है। इस बेहतरीन गाने को डीजे नारायण की तरफ से लिखा गया है और उन्होंने ही इस गाने में अपनी आवाज़ दी है। गाने को संगीतबद्ध भी डीजे ने ही किया है। इस गाने में म्यूज़िक बावा रॉकर और मिक्सिंग नरेश विकाल द्वारा की गई है।

प्रसिद्ध पॉप ग्रुप आर्यन्स के संस्थापक डीजे नारायण भारतीय सिविल सर्विस में भी सेवाएं दे चुके हैं। 90 के दशक में लोगों के दिलों में बसे आर्यन्स ग्रुप ने कई मशहूर गाने जैसे 'देखा है तेरी आंखों को और ये हवा' इंडस्ट्री को दिए। आर्यन्स ग्रुप ने ही 'आंखों में तेरा ही चेहरा' गाने पेश जिसके माध्यम से अभिनेता शाहिद कपूर की लांचिंग हुई। एक के बाद एक सुपरहिट गाने देने के बाद जब आर्यन्स ग्रुप सफलता के शिखर पर था तब डीजे नारायण ने म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला किया। अब 15 से अधिक वर्षों के बाद वह उन्हीं संगीत रत्नों के साथ वापसी कर रहे हैं जिनको बनाने में उन्हें महारत हासिल है। इस बार वह 'तेरा नाम' की शानदार प्रस्तुति लेकर आए हैं।

बात नए गाने 'तेरा नाम' की करें तो 'यह उन दो कालेज के लड़कों मेहरज़ान और रोनित की कहानी है जो कॉलेज के रियूनियन पर फिर से अपने साथ पढऩे वाली अनिशा से मिलते हैं। दोनों अपने-अपने मन में उन दिनों को याद करते हैं जब वह उस लड़की से प्यार का इजहार करना चाहते थे लेकिन दोनों सालों बाद भी इस बात से वाकिफ नहीं थे कि दोनों को एक ही लड़की पसंद है। इसी रियूनियन में दोनों अपने कॉलेज के संरक्षक और रोल मॉडल डीजे नारायण से टकराते हैं और अपने संगीत स्टूडियो में वापस जाने का फैसला करते हैं।' आपको आगे भी इस की कहानी में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा जो बेहद पसंद करने योग्य है। 'तेरा नाम' गाना हम सभी को उन मजेदार दिनों की याद दिलाता है जब सभी में मासूमियत और प्यार भरा था।

गाने में  - घर के चौबरे वो यारों के मेले, अम्मा का कहना बेटा खाना तो लेले - जैसे बोल उस खूबसूरत समय को दर्शाते हैं जब हम सभी बड़े हो रहे थे। गीत के मुख्य छंद प्रेम की कहानी कहते हैं जो केवल दिल में रह जाती है। गाने के लिरिक्स लाइन "उस्को पता ना था, जिस्को वे चाहते, सपनों की डोरी से पतंग थे उड़ाते .. यह सब दिल की स्थिति के बारे में कहता है।

अर्से बाद वापसी के बाद डीजे डीजे नारायण ने कहा कि लंबे समय के बाद वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है। तेरा नाम एक बहुत ही रियलिस्टिक गीत है और मुझे यकीन है कि दर्शक इस गीत को पसंद करेंगे। तेरा नाम टाइम्स म्यूजिक की एक्सक्लूसिव रिलीज है और टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। आप सभी शीर्ष स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी इसका आनंद ले सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।