लाइव टीवी

आमिर खान ने की फातिमा सना शेख से तीसरी शादी? मांग में सिंदूर लगाए वायरल हुई एक्ट्रेस की फोटोज, जानें पूरी सच्चाई

Updated Dec 23, 2021 | 19:43 IST

aamir khan And fatima sana shaikh Photos viral| काफी टाइम से यह दावा भी किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी आने वाली मोस्टअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद अपनी शादी का ऐलान करेंगे...

Loading ...
आमिर खान और फातिमा सना शेख।
मुख्य बातें
  • आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का ऐलान कर सभी फैन्स हैरान कर दिया था।
  • नई चर्चा के मुताबिक आमिर खान ने फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर रहे हैं। 
  • इसी बीच आमिर और फातिमा की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

अभिनेता आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का ऐलान किया है सभी फैन्स हैरान हैं। आमिर और किरण के तलाक से हैरान फैन्स उनके अलग होने की वजह जानना चाहते हैं। किरण राव से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कई खबरें वायरल हो रही हैं। अब हालिया चर्चा के मुताबिक आमिर खान ने फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर रहे हैं। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी आने वाली मोस्टअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद अपनी शादी का ऐलान करेंगे। किरण राव और आमिर खान के तलाक के बाद फातिमा खूब ट्रोल भी हुई थीं। अब इन्हीं खबरों के बीद सोशल मीडिया पर आमिर और फातिमा की शादी की तस्वीरें वायरल होनी शुरू हो गई हैं। इसी के दम पर दावा किया जा रहा है कि आमिर और फातिमा निकाह कर चुके हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स आमिर खान का नाम अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ जोड़ रहे हैं। जी हां, ऐसे कई पोस्ट्स देखने को मिल रहे हैं, जहां ये दावा किया जा रहा है कि आमिर खान और फातिमा सना शेख ने शादी कर ली है। तो कुछ में कहा जा रहा है कि आमिर ने फातिमा की वजह से किरण से तलाक लिया और अब जल्दी ही दोनों निकाह कर लेंगे। दोनों की एक वेडिंग फोटो भी खूब शेयर हो रही है। 

सोशल मीडिया पर आमिर खान और फातिमा शेख के फोटोज वायरल हो रही है जिसमें उनको निकाह लुक में दिखाया जा रहा है। इसमें आमिर खान सफेद कुर्ते-पायजा में और फातिमा सना शेख ने गोल्डन साड़ी में दिख रही हैं। फातिमा की मांग में सिंदूर भी दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स आमिर और फातिमा के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बता यें कि ये तस्वीर फेक है।

आपको बताते चलें, वायरल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। असली तस्वीर में आमिर खान, किरण राव के साथ खड़े हुए हैं। जाहिर है किसी एडिटिंग करके किरण की जगह फातिमा का चेहरा लगा दिया है। फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आमिर और फातिमा ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।