लाइव टीवी

बॉलीवुड के इन दिग्‍गज कलाकारों ने की थी घर से भागकर शादी, आमिर खान से लेकर ये एक्‍टर हैं शामिल

Updated Nov 23, 2021 | 17:58 IST |

Celebs who married run away from home: प्‍यार में कोई बंधन नहीं होता। यही वजह है कि कई बॉलीवुड सेलेब्‍स ने अपने सच्‍चे प्‍यार के लिए परिवार की सीमाएं भी लांघ गए थे। उन्‍होंने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Celebs who married run away from home
मुख्य बातें
  • अपनी पड़ोसी के साथ भाग गए थे आमिर
  • शशि कपूर को कोलकाता में मिली थी उनकी मोहब्‍बत
  • उम्र की सीमाओं से परे जाकर भी कई सेलेब्‍स ने की शादी

Celebs who married run away from home: प्यार में कोई सीमाएं नही होती। इसीलिए जब दो दिल आपस में मिलते हैं तो वे हर बंधन को तोड़ आजाद हो जाते हैं। फिर चाहे वो बंधन परिवार का ही क्‍यों न हो। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कपल्‍स के बारे में बतााएंगे जिन्‍होंने अपने घरवालों की मर्जी के बगैर घर से भागकर शादी की। इसमें आमिर खान से लेकर शम्‍मी कपूर जैसे दिग्‍गज अभिनेता तक शामिल हैं। 

आमिर खान और रीना दत्‍ता 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान ने रीना दत्‍ता के साथ भागकर शादी की थी। आमिर ने 21 साल की उम्र में रीना (उनके पड़ोसी) को विवाह का प्रस्ताव दिया। मगर अलग धर्मों के कारण उन्‍हें परिवार के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में घर से भाग गए और 18 अप्रैल, 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। दंपति के दो बच्चे- बेटे जुनैद और बेटी इरा हुई। हालांकि, शादी के 16 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की। हालांकि उनसे भी आमिर का तलाक हो चुका है।

शशि कपूर और जेनिफर केंडल
गुजरे जमाने के मशहूर एक्‍टर शशि कपूर ने भी घरवालों की मर्जी के बगैर शादी की थी। उनकी मुलाकात अपने प्‍यार जेनिफर केंडल से 1956 में कोलकाता में हुई थी। शशि इसदौरान अपने थिएटर ग्रुप, पृथ्वी थिएटर और शेक्सपियराना ग्रुप में काम कर रहे थे। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि जेनिफर के पिता ने इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद, वह मुंबई आ गईं और जुलाई 1958 में पारंपरिक भारतीय तरीके से शशि से शादी कर ली। बाद में, 1984 में, जेनिफर की कैंसर से मृत्यु हो गई। 

शम्‍मी कपूर और गीता बाली 
शम्मी कपूर को गीता बाली से प्यार हो गया था। चार महीने के लंबे प्रयास के बाद वह उनकी पत्नी बनने के लिए तैयार हुई। चूंकि अभिनेत्री शम्मी से एक साल बड़ी थी, इसलिए अपने परिवार की प्रतिक्रिया को लेकर शम्‍मी काफी संशय में थे। माता-पिता के विरोध के डर से, दोनों घर से भाग गए और मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली। बाद में गीता ने 1965 में बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

भाग्यश्री और हिमालय दसानी 
मैंने प्यार किया फेम अभिनेत्री भाग्यश्री सिर्फ 21 साल की थीं, जब उन्होंने हिमालय दसानी के साथ शादी की थी। स्कूल जाने के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों एक स्‍कूल ट्रिप पर गए थे तब हिमालय ने उन्‍हें शादी प्रस्ताव दिया और उन्‍होंने हां कह दिया। अभिनेत्री एक प्रमुख पटवर्धन, सांगली के शाही मराठी परिवार से हैं और उनके पिता सांगली के राजा हैं। वह इस शादी के खिलाफ थे, ऐसे में उन्‍होंने घर से भागकर शादी की थी। 

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे 
शक्ति कपूर को बॉलीवुड के मशहूर विलेन के रूप में जाना जाता है। मगर असल जिंदगी वे बेहद ही सुलझे हुए हैं। उन्‍होंने किस्मत फेम अभिनेत्री शिवांगी कोल्हापुरे के साथ शादी की है। उन्‍होंने साल 1980 से 1982 तक दो साल तक सीक्रेट डेटिंग की थी। बाद में उन्‍होंने शादी करने का फैसला किया। उन्‍होंने अपना निर्णय घरवालों को बताया लेकिन उन्होंने गठबंधन से इनकार कर दिया। ऐसे में शक्ति और शिवांगी ने भागने का फैसला किया। उन्होंने 1982 में एक कोर्ट में शादी कर ली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।