लाइव टीवी

अभिषेक बच्चन को कैसे हुआ था खुद से तीन साल बड़ी ऐश्वर्या राय से प्यार? जानें पहली मुलाकात से शादी तक की कहानी

Updated Apr 20, 2022 | 08:25 IST

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Love Story: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी और अब उनकी शादी को 15 साल बीत गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan Love Story
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को की थी शादी।
  • दोनों की पहली मुलाकात साल 1997 में हुई थी।
  • जानें कैसी है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan Love Story: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं जिन्होंने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। अब दोनों की शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। जहां ऐश्वर्या अभिषेक को अपनी इंस्पीरेशन बताती हैं तो वहीं अभिषेक यह मानते हैं कि ऐश उनसे बड़ी स्टार हैं और उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है। आज उनकी शादी की 15वीं एनिवर्सरी मौके पर हम आपको बता रहे हैं कपल की पहली मुलाकात से शादी तक के बारे में। 

पहली मुलाकात

पहली बार दोनों की मुलाकात साल 1997 में स्विट्जरलैंड में हुई थी। यहां ऐश्वर्या फिल्म और प्यार हो गया की शूटिंग कर रही थीं और यहीं दोनों पहली बार मिले। 

Also Read: बहू ऐश्वर्या राय पर ट्रोलर ने किया भद्दा कमेंट, अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद

बॉबी देओल की वजह से हुई मुलाकात

ऐश्वर्या स्विट्जरलैंड में एक्टर बॉबी देओल के साथ फिल्म और प्यार हो गया की शूटिंग कर रही थीं। बॉबी और अभिषेक अच्छे दोस्त थे। जैसे ही बॉबी को पता चला कि अभिषेक स्विट्जरलैंड में हैं उन्होंने एक्टर डिनर पर बुलाया और यहीं अभिषेक और ऐश पहली बार बॉबी देओल की वजह से मिले। 

पहली बार साथ किया काम

साल 2000 में पहली बार अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। इसके तीन साल बाद 2003 में एक बार फिर दोनों को साथ काम करने का मौका मिला और वो फिल्म कुछ ना कहो में नजर आए। इस समय तक दोनों केवल दोस्त थे।

कब हुआ प्यार

साल 2005 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक बार फिर साथ फिल्म बंटी और बबली में काम किया, हालांकि इस फिल्म में ऐश केवल कजरा रे गाने में थीं और अभिषेक के अपोजिट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी थी। लेकिन इस गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने फिल्म उमराव जान, गुरू और धूम 2 में साथ काम किया और फिल्म के समय दोनों को साथ में बहुत समय मिला और दोनों को प्यार हो गया।

अभिषेक ने किया प्रपोज

अभिषेक ने फैसला कर लिया था कि अब जल्द ही वो ऐश्वर्या को प्रपोज करेंगे। 12 जनवरी 2007 को दोनों की फिल्म गुरू रिलीज हई थी लेकिन इससे पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए वो न्यूयॉर्क में थे और यहां अभि ने ऐश से अपने प्यार का इजहार किया। अभिषेक ऐश्वर्या को अपने होटल की बालकनी में ले गए और यहां उन्हें प्रपोज कर दिया। अभिषेक का ये प्रपोजल काफी खास था क्योंकि इस दौरान उन्होंने किसी रिंग से नहीं बल्कि फिल्म के एक प्रॉप से ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या ने अभिषेक को हां कह दिया। 

सगाई और शादी

इसके बाद 14 जनवरी 2007 को अभिषेक के मुंबई स्थित बंगले जलसा में दोनों ने सगाई कर ली। इसके बाद दोनों कई बार डेट पर साथ नजर आए। 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली। मालूम हो कि ऐश्वर्या उम्र में अभिषेक से तीन साल बड़ी हैं। 

दूल्हा- दुल्हन के कपड़े

शादी के दिन ऐश्वर्या ने जो साड़ी पहनी वो बहुत खास थी। उनकी इस गोल्डन कांजीवरम साड़ी में असली गोल्ड थ्रेड का काम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 75 लाख रुपये थी। वहीं अपनी शादी के मौके पर अभिषेक ने गोल्ड वर्क वाली व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी। 

Also Read: अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया था खुद से तीन साल बड़ी ऐश्वर्या राय को प्रपोज, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

हनीमून

शादी के तुरंत बाद दोनों हनीमून के लिए यूरोप चले गए, जहां उन्होंने करीब एक महीने तक साथ समय बिताया। 

जब बने पेरेंट्स 

शादी के करीब साढ़े चार साल बाद दोनों पहली बार पेरेंट्स बने। 16 नवंबर 2011 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।