लाइव टीवी

इतनी समझदारी से मीडिया को कैसे संभालती है बेटी आराध्या? पिता अभिषेक बच्चन ने खोला राज!

Updated Apr 12, 2021 | 07:00 IST

आराध्या बच्चन जब भी अपने माता-पिता के साथ किसी सार्वजनिक जगह पर नजर आती हैं तो बेहद परिपक्व अंदाज में चीजें हैंडल करती हैं। पिता अभिषेक बच्चन ने इसका राज बताया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अराध्या बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
मुख्य बातें
  • बेहद परिपक्व अंदाज में मीडिया को संभालती हैं आराध्या बच्चन।
  • पिता अभिषेक बच्चन ने बेटी के बारे में खुलकर की बात।
  • बताया आराध्या के इतने समझदारी भरे व्यवहार के पीछे का राज।

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि वह किस तरह चीजों को संभालना सीख रही हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि आराध्या अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि यानी फैमिली बैकग्राउंड के बारे में अच्छी तरह से जानती हैं और साथ ही यह भी समझती हैं कि उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री में क्या नाम है और किस तरह की पहचान है। अभिषेक ने इसके पीछे के श्रेय की बात करते हुए कहा कि ऐसा वह अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के कारण कर पाई हैं।

अभिषेक बच्चन ने यह भी कहा कि आराध्या बच्चन को यह पता है कि वह किस परिवार से आती है। वह बहुत छोटी है और इन दिनों ऑनलाइन अपनी स्कूल की पढ़ाई करने में व्यस्त है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि बेटी से जुड़ा यह विभाग उनकी पत्नी ऐश्वर्या के पास है क्योंकि वह इस काम में बहुत अच्छे नहीं है।

अभिषेक ने कहा, 'आराध्या अपने दादा और दादी, माता और पिता के बारे में जानती है कि हम सभी कलाकार हैं। वह यह भी जानती है कि हम सभी का बहुत सम्मान किया जाता है। इसके चलते वह भी सभी का सम्मान करती है और उन्हें भगवान ने जो दिया है, उसके लिए आभारी रहती है।'

बता दें कि फिलहाल अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने हर्षद मेहता की भूमिका निभाई है। फिल्म काफी पसंद की जा रही है और यह एक थ्रिलर कहानी है। बतौर फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन को फैंस इस समय काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी भूमिकाएं भी काफी पसंद की जाती है और एक्टर ने कई दमदार रोल निभाए हैं।

अभिषेक ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने बालकनी में मिस वर्ल्ड रही एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रपोज किया था। फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री के साथ शूटिंग करने के लिए अभिषेक अमेरिका गए थे और इसी दौरान उन्होंने होटल के कमरे की बालकनी में ऐश से अपने दिल की बात कही थी।

20 अप्रैल 2007 को शादी होने के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या ने परिवार में एक नन्ही मेहमान आराध्या बच्चन का स्वागत किया था। आराध्या अभिषेक और ऐश्वर्या की एक मात्र संतान है। आराध्या के जन्म के बा ऐश्वर्या ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। पिछली फिल्म फन्ने खान में वह अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।