लाइव टीवी

Sharman Joshi Father Passes Away: एक्टर शर्मन जोशी के पिता का निधन, परेश रावल ने ट्वीट कर ऐसे जताया दुख

Updated Jan 29, 2021 | 11:53 IST

एक्टर शर्मन जोशी के पिता और जाने माने थियेटर आर्टिस्ट अरविंद जोशी का निधन हो गया है। उनके निधन पर एक्टर परेश रावल ने दुख जताया।

Loading ...
Sharman Joshi with Father Arvind Joshi
मुख्य बातें
  • एक्टर शर्मन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन।
  • अरविंद जोशी के निधन पर ट्वीट कर परेश रावल ने जताया दुख।
  • अरविंद जोशी जाने माने थियेटर आर्टिस्ट थे।

बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी के पिता और थियेटर आर्टिस्ट अरविंद जोशी का निधन हो गया है। अरविंद जोशी जाने- माने गुजराती एक्टर भी थे। एक्टर परेश रावल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की कि अरविंद जोशी का निधन हो गया है।

परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय रंगमंच को अपूरणीय क्षति। दुख के साथ हम जाने माने एक्टर अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। जब मैं उनकी परफॉर्मेंस के बारे में सोचता हूं तो मेरे दिमाग में एक कुशल अभिनेता और एक वर्सेटाइल एक्टर जैसे शब्द आते हैं।' मालूम हो कि उनके बेटे शर्मन की शादी एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है। 

शर्मन के बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री से शर्मन का परिवार बहुत साल पहले से जुड़ा हुआ है। शर्मन के पिता ने कई फिल्म में काम किया। यहां तक कि अरविंद जोशी आइकॉनिक फिल्म शोले में भी अभिनय किया था। फिल्म शोले में उन्होंने संजीव कुमार उर्फ ​​ठाकुर के बड़े बेटे का किरदार निभाया था। जिसकी गब्बर ने ठाकुर के बाकी परिवार के सदस्यों के साथ हत्या कर दी थी। 

शोले के अलावा अरविंद जोशी को राजेश खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफाक और संजय दत्त-अमृता सिंह अभिनीत नाम जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा शर्मन जोशी के पिता अरविंद गुजराती रंगमंच के दिग्गज कलाकार थे। यही एक्टिंग का हुनर अरविंद के बेटे शर्मन में भी आ गया और वो भी एक्टर बन गए। 

शर्मन जोशी ने एक इंटरव्यू में अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके पिता इसी इंडस्ट्री से आते हैं जिसके चलते उन्हें थियेटर का एक्सपीरियंस है। मालूम हो कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले शर्मन को 10 साल थियेटर में काम करने का एक्सपीरियंस था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।