लाइव टीवी

Aashka Goradia Yoga Photos: आशका गोराडिया को पति संग योगा करते देख उड़ जाएंगे होश, देखें कपल की ये 10 तस्वीरें

Updated Jan 29, 2021 | 10:25 IST

एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर पति संग योगा करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। देखें पति संग योगा करते हुए आशका की ये खूबसूरत तस्वीरें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Aashka Goradia Yoga with Husband Brent Goble
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस आशका गोराडिया।
  • आशका अक्सर पति ब्रेंट गोबल संग योगा करते हुए फोटोज शेयर करती हैं।
  • देखें योगा करते हुए आशका और उनके पति की ये खूबसूरत तस्वीरें।

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। आशका अक्सर योगा करते हुए अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। 

आशका अकेले ही नहीं अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ भी योगा करती हैं और इससे जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। पिछले लंबे समय से गोवा में रह रहे आशका और ब्रेंट अक्सर समंदर किनारे मुश्किल योगा करते नजर आते हैं। योगा करते हुए दोनों इस तरह बॉडी को बैलेंस करते हैं जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाएं। फैंस अक्सर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।

आशका ने कई टीवी सीरियल्स में किया काम

आशका ने साल 2002 में टीवी सीरियल अचानक 37 साल बाद से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें सीरियल कुसुम के लिए साइक कर लिया गया, जिसमें उन्होंने कुमुद का रोल प्ले किया। इसके बाद वो टीवी सीरियल अकेला, सिंदूर तेरे नाम का, मेरे अपने, विरुद्ध, सात फेरे, शुद्ध विवाह और लागी तुझसे लगन, बाल वीर और नागिन में नजर आईं।

इसके अलावा आशका कुछ रिएलिटी शोज में भी दिखीं जिसमें कभी कभी प्यार कभी कभी यार, मिस्टर एंड मिसेज टीवी और खतरों के खिलाड़ी 4 व बिग बॉस 6 जैसे शो शामिल हैं। 

तीन साल पहले की शादी

आशका ने साल 2006 से लेकर 2015 तक टीवी एक्टर रोहित बख्शी को डेट किया लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आशका ने अमेरिकी बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल को डेट करना शुरू किया और 01 दिसंबर 2017 को दोनों क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद 03 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति- रिवाज से भी शादी की।

बिग बॉस के चलते चर्चा में आई

बिग बॉस 6 में नजर आईं आशका शो के दौरान काफी चर्चा में रहीं और उन्हें पसंद भी किया गया। हालांकि वो शो की विनर नहीं बनीं और पहले ही घर से बाहर हो गई थीं। शो से निकलकर आशका ने शो पर काफी आरोप लगाए थे। आशका ने कहा था-  एडिटिंग के जरिए जानबूझकर मुझे समलैंगिक दिखाया गया। मेरे लिए और मेरे माता-पिता के लिए बहुत शर्मिदगी भरा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।