लाइव टीवी

एक्ट्रेस मीना के पति का 48 की उम्र में निधन, कोविड होने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Updated Jun 29, 2022 | 10:58 IST

Actress Meena Husband Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का 48 की उम्र में निधन हो गया। वो पिछले लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

Loading ...
Actress Meena Husband Passes Away
मुख्य बातें
  • साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का 48 की उम्र में निधन हो गया।
  • विद्यासागर पिछले कुछ समय से फेफड़ों के इंफेक्शन से जूझ रहे थे।
  • विद्यासागर ने 28 जून की शाम को चेन्नई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानी मानी एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में कल (28 जून) शाम 7 बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन कोविड- 19 की चपेट में आने के बाद हालत बिगड़ने से हुआ है। वो 48 साल के थे। 

खबरों के मुताबिक विद्यासागर को लंबे समय से फेफड़ों की परेशानी थी। इस साल मार्च में उन्हें कोविड हुआ था वो ठीक तो हो गए लेकिन इसके बाद लगातार उनकी हालत खराब होती गई और 28 जून को उनका निधन हो गया। मालूम हो कि मीना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने साल 2009 में विद्यासागर से शादी की थी। दोनों की एक बेटी नयनिका है।

Also Read: म्यूजिक इंडस्ट्री को तीन दिन में दूसरा झटका, कोलकाता में सिंगर के.के का निधन

आज होगा अंतिम संस्कार

विद्यासागर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे चेन्नई के बसंत नगर स्थित शमशान घाट में किया जाएगा।

कौन हैं मीना

मालूम हो कि एक्ट्रेस मीना तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर रजनीकांत की फिल्म 'अन्नात्थे' में देखा गया था, जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए साल 2016 में उनकी बेटी ने भी फिल्म ठेरी (Theri) से चाइल्ड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया।

Also Read: मिर्जापुर सीरीज में 'मुन्ना भैया के दोस्त' एक्टर Brahma Mishra का निधन, दिव्येंदु ने जताया दुख

इन सेलेब्स ने जताया शोक

मीना के पति के निधन की खबर ने उनके फैंस और सेलेब्स को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। सरथकुमार, खुशबू, विजय वेंकटेश और कई सिनेमा सितारों ने अभिनेत्री के पति के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।