लाइव टीवी

Shraddha Kapoor Secrets: श्रद्धा कपूर के कितने भी बड़े फैन हों आप लेकिन नहीं जानते होंगे ये 7 सीक्रेट

Updated Mar 29, 2022 | 19:35 IST

Actress Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर के लाखों करोड़ों फैंस हैं। अगर आप श्रद्धा के फैन हैं तो आप श्रद्धा के ये सिक्रेट जरूर जान लीजिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
श्रद्धा कपूर
मुख्य बातें
  • गैजेट्स से दूर रहती हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर
  • टी लवर हैं श्रद्धा लेकिन पीती है इस तरह का चाय
  • खूबसूरत दिखने और ग्लोइंग स्किन के लिए पीती हैं खूब पानी

Bollyewood Shraddha Kapoor Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा स्कूल में नाटकों में जरूर हिस्सा लेती थी लेकिन उन्होंने कभी एक्टिंग को करियर बनाने का नहीं सोचा था। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही श्रद्धा ने अपनी अदाओं से दीवाना कर लाखों दिलों पर राज किया। एक्ट्रेस के फैंस अपनी फेवरेट कलाकारों के बारे में सब कुछ जानते है और जानने की इच्छा भी रखते है। इतना ही नहीं उन्हें कॉपी भी करते है। वहीं श्रद्धा को भी उनके फैंस बखूबी प्यार देते है। साथ ही इस एक्ट्रेस के दिलफेक फैन है तो बहुत सी बातें जानते ही होंगे लेकिन कई बातें ऐसी है जिन्हे आप भी नहीं जानते।

Also Read: इस वजह से लग्जरियस कार छोड़ मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करने पर मजबूर हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देखें वीडियो

श्रद्धा कपूर के 7 सीक्रेट्स

1) श्रद्धा कपूर को फोन पर बात करना ज्यादा पसंद है। व्हाट्सएप चैटिंग या किसी भी तरह की सोशल मीडिया चैटिंग पसंद नहीं करती है।

2) श्रद्धा कपूर को शॉपिंग का बेहद शौक है। साथ ही उन्हें पैंट खरीदना बहुत पसंद है। उनके पास बहुत सारे पैंट्स के कलेक्शन हैं। 

3) श्रद्धा को खुला एरिया पसंद है। उन्हे  समुद्र का नजारा देखना बहुत अच्छा लगता है। वे ज्यादातर समुद्र के पास ही रहती हैं इसलिए जब सुबह उठती हैं तो उन्हें समुंदर का नजारा दिखाई देता है। 

Also Read: धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, एक्टर ने किया JGM के रिलीज का खुलासा

4) चाय के शौकीन आपको बेहद मिलेंगे लेकिन श्रद्धा कपूर को चाय पीना पसंद है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे ग्रीन टी पीने लगी हैं।

5) टेक्नालॉजी श्रद्धा को बिलकुल नही पसंद है। टेक्नोलॉजी को लेकर श्रद्धा इतनी क्रेजी भी नहीं हैं वे हर समय टेक्नोलॉजी से जुड़ी रहें। वे कोई भी गैजेट्स ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती।

6) पेट लवर्स तो दुनिया में बहुत है। वहीं श्रद्धा कपूर भी अपने कुत्ते शाईलोह से बहुत प्यार करती हैं। वह अपने फिल्मों के सेट पर भी लेकर जाती है।

7) श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत है। शायद उनकी खूबसूरती का राज वह बहुत पानी पीती हैं। दिन में 6 से 7 लीटर या इससे भी ज्यादा।

अगर उनकी खूबसूरती की बात करें तो श्रद्धा स्टाइलिश और कंफर्टेबल रहने में विश्वास रखती हैं। वह अपने बालों के लिए होम मेड पैक का इस्तेमाल करती हैं। वह हिबिस्कस और एलोवेरा के पैक पसंद करती हैं। अभिनेत्री हफ्ते में दो बार लगातार अपने बालों में तेल लगाती हैं। उन्हें स्वस्थ और अच्छा दिखना बेहद पसंद है और इसके लिए वो अपनी केयर पर बहुत ध्यान देती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।