लाइव टीवी

Film 83 के बाद Cirkus में भी रणवीर सिंह संग नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कैसा होगा रोल

Updated Feb 19, 2021 | 11:54 IST

रणवीर सिंंह और दीपिका पादुकोण को साथ पर्दे पर देखने की चाहत रखने वाले फैंस के ल‍िए खुशखबरी है। रोहित शेट्टी मल्‍टीस्‍टारर फ‍िल्‍म सर्कस में दीपिका पादुकोण भी रणवीर संग नजर आएंगी।

Loading ...
Ranveer Singh and Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • रणवीर और दीपिका को साथ पर्दे पर देखने की चाहत रखने वाले फैंस के ल‍िए खुशखबरी
  • रोहित शेट्टी मल्‍टीस्‍टारर फ‍िल्‍म सर्कस में दीपिका पादुकोण भी रणवीर संग नजर आएंगी

Deepika Padukone joins Ranveer Singh in Rohit Shetty’s Cirkus: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ पर्दे पर देखने की चाहत रखने वाले फैंस के ल‍िए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के अनुसार, रोहित शेट्टी मल्‍टीस्‍टारर फ‍िल्‍म सर्कस में दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह संग नजर आएंगी। उससे पहले दोनों सितारे फ‍िल्‍म 83 में नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका उनकी पत्‍नी का। इस फ‍िल्‍म से उनका फर्स्‍ट लुक भी जारी हो चुका है। कोरोना की वजह से इसकी रिलीज लटकी हुई है। 

एक एंटरटनेमेंट वेबसाइट की एक्‍सक्‍लूसिव रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍म सर्कस में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। इस फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रखा गया है। 

वहीं इस कास्‍ट की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा इस फ‍िल्‍म में डबल रोल करते नजर आएंगे। वहीं लीड अदाकारा के रूप में दिखाई देंगी जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े। इस फ‍िल्‍म की कहानी 1960 की कहानी पर सेट की गई है। वहीं मुंबई में फ‍िल्‍म की शूटिंग का काम जोरों पर हैं। संभवत: अगले महीने तक शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। 

दीपिका पादुकोण ने सर्कस का तीन दिन का एक शूट पूरा कर लिया है। अब वह शाहरुख खान के लीड रोल वाली फ‍िल्‍म पठान की तैयारी में जुट गई हैं। इसी सप्‍ताह दीपिका पादुकोण यशराज स्‍टूडियो में शाहरुख खान के साथ एक डांस नंबर शूट करने वाली हैं। शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फ‍िल्‍म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे, वहीं सलमान खान का भी कैमियो होने की खबर आ रही है। वहीं इससे पहले दीपिका ने शकुन बत्रा की फ‍िल्‍म की शूटिंग पूरी की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।