लाइव टीवी

लॉकअप शो से आजाद होने के बाद अब रोहित शेट्टी के इशारों पर नाचेंगे मुनव्वर फारूकी, कॉमेडियन को मिला नया शो

Updated Apr 20, 2022 | 15:18 IST

Munawar Faruqui To Participate In Khatron Ke Khiladi 12: इन दिनों मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में छाए हुए हैं। लॉकअप शो में नजर आने वाले मुनव्वर आए दिन अपने कंट्रोवर्शियल बयान की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं। कहा जा रहा है कि अब वह रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। 

Loading ...
Munawar Faruqui And Rohit Shetty
मुख्य बातें
  • लॉकअप शो के कंटेस्टेंट हैं मुनव्वर फारूकी।
  • खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं मुनव्वर।
  • टीवी एक्ट्रेस चेतना पांडे भी हो सकती हैं शो का हिस्सा। 

Munawar Faruqui To Participate In Khatron Ke Khiladi Season 12: पापुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दोनों कंगना रनौत के पॉपुलर शो लॉकअप में नजर आ रहे हैं। आए दिन अपने कंट्रोवर्शियल बयान की वजह से मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में अपनी जगह बटोर रहे हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि, एक बार फिर मुनव्वर फारूकी की किस्मत चमक उठी है। कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के पॉपुलर रियलिटी शो लाॅकअप से बाहर निकलने के बाद वह रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आएंगे। सिर्फ मुनव्वर फारूकी ही नहीं बल्कि इस शो के लिए कई टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को फाइनल किया गया है।

Also Read: Imlie Spoiler: इमली का हाथ थाम आर्यन देगा सहारा, हमेशा के लिए विदेश चला जाएगा आदित्य

खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के कंटेस्टेंट बनेंगे मुनव्वर फारूकी 

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार, रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए मुनव्वर फारूकी को फाइनल किया गया है। कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी के साथ टीवी अदाकारा चेतना पांडे का नाम भी फाइनल किया गया है। चेतना पांडे को टीवी सीरियल फना में धारा के किरदार में देखा गया है। इतना ही नहीं उन्हें एस ऑफ स्पेस के पहले सीजन में भी देखा गया था। कहा जा रहा है कि, खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में मुनव्वर फारूकी और चेतना पांडे के अलावा प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज और निशान भट्ट को भी इस शो के लिए साइन किया गया है जो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट थे। 

Also Read: विराट-सई की लव स्टोरी पर नहीं लगेगा ब्रेक! तो दुल्हन बनने से पहले ही विधवा हो जाएगी शिवानी

रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो में शिवांगी जोशी, एरिका फर्नांडीज, आरती सिंह, कोरियोग्राफर तुषार कालिया, पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा भी नजर आ सकते हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में मई 2022 के चौथे हफ्ते से शुरू की जाएगी। साउथ अफ्रीका में तकरीबन 1 महीने के लिए यह सभी सितारे शूटिंग करेंगे। रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी के नए एडिशन में एक बार फिर होस्ट करते हुए देखा जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।