लाइव टीवी

Salman khan Aishwarya Rai Relationship: जानिए कैसा था सलमान खान और एश्‍वर्या का र‍िश्‍ता, इस वजह से हुए अलग

Updated Jul 03, 2020 | 20:33 IST

अभिषेक बच्चन की पत्नि और अमिताभ बच्चन की बहू से पहले ऐश्वर्या राय सलमान खान की ग्रलफ्रेंड भी रह चुकी हैं। हालांकि इस रिश्ते का कुछ अच्छा अंत नहीं रहा है।

Loading ...
Salman Khan and Aishwarya Rai
मुख्य बातें
  • लंबे समय तक एक दूसरे संग र‍िलेशन में थे सलमान-ऐश्‍वर्या
  • अभिषेक बच्‍चन से शादी से पहले का है यह मामला
  • आरोप प्रत्‍यारोप के बाद दोनों हमेशा के ल‍िए हो गए थे अलग

कहते हैं ना कि जिंदगी की एक बहुत खूबसूरत बात है कि वह इंसान को सुख और दुख दोनों का बराबरी से भागीदार बनाती है। कुछ ऐसा ही प्यार में भी होता है। प्यार में पड़ना मतलब एक बड़े खतरे को अपनी ओर निमंत्रण देने जैसा होता है, समय के साथ-साथ थामा हुआ हाथ कब छूट जाए कोई नहीं जानता। पहला प्यार इंसान को बदल देता है, अंदर‌ से झकझोर देता है। लेकिन अधिकतर देखा गया है कि पहला प्यार कभी आखरी नहीं होता।

पहला प्यार आपको हमेशा ये बता जाता है कि आपको कैसा हमसफर चाहिए? उसके साथ आपकी जिंदगी कैसी होनी चाहिए कैसी नहीं इन सब तस्वीरों को साफ कर देता है। आप जिस रिश्ते को शुरू में सही मानते हैं, वह समय के साथ-साथ अपना असली रंग दिखाने लगता है और आपको एहसास होता है कि आप एक दूसरे के जीवन में महज एक अध्याय हैं। ठीक ऐसा ही कुछ हुआ था एक समय के मशहूर बॉलीवुड जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ। सलमान खान ऐश्वर्या राय के वही एक अध्याय हैं जिस पर ना वह कभी बात करना चाहती हैं और ना ही उसे याद रखना चाहती हैं।

आखिर ऐसा क्या हुआ था

1990 के दशक के अंत में ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता सबसे हॉट टॉपिकों में से एक था। उस वक्त तक दोनो की जोड़ी को बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में से एक कहा जाता था। लेकिन शायद नियति को यह स्वीकार नहीं था, 2002 में उसने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रास्ते अलग-अलग कर दिये। उन दोनों के ब्रेकअप की वजह से ऐश्वर्या को काफी नुकसान हुआ।‌ उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स छूट गए। और तब से दोनों मीडिया के सामने इस विषय पर बातचीत करने से बचते आ रहे हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने ऐश्वर्या के बारे में बात की थी जिसे आपको जानना चाहिए। 

इंडिया टीवी के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, सलमान खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी के बारे में बात की। भाई जान ने बात करते हुए बताया कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए खुश हैं क्योंकि उन्हें एक अच्छे परिवार का अच्छा लड़का मिला है। सलमान खान ने कहा "मैं बहुत खुश हूं कि उसकी शादी अभिषेक से हुई। वह एक अच्छे परिवार का एक अच्छा लड़का है। मैं उसके लिए सबसे अच्छी बात यह चाह सकता हूं कि वह एक खुशहाल जीवन जिये।" 

ऐश्‍वर्या ने लगाए थे आरोप

वहीं दूसरी ओर टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान के साथ ब्रेक पर अपने दिल की बात साझा की थी। उन्होंने सलमान पर बुरे व्यवहार का आरोप लगाया था उन्होंने कहा था "मैंने और सलमान ने पिछले मार्च में ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन वह इससे उभर नहीं पा रहे थे।  हमारे ब्रेकअप करने के बाद भी वह मुझे फोन करते थे और बकवास बातें करते थे। उन्हें शक था कि मेरा मेरे सह-कलाकारों के साथ चक्कर चल रहा है। उन्होंने मुझे अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक सबके साथ जोड़ दिया था। एक समय ऐसा था जब कई बार सलमान मेरे साथ फिजिकल हुए, सौभाग्य से बिना कोई निशान छोड़े। उसके बाद भी मैं काम पर जाती थी ऐसे जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। कई बार सलमान ने मेरे साथ बहुत गंदी तरह से बर्ताव किया था यहां तक की जब मैं उनका फोन नहीं उठाती तो वह खुद को घायल कर लेते थे।" 

आरोप-प्रत्यारोप और अफवाहों की एक पूरी कहानी के बाद, आधिकारिक तौर पर दो-पेज की प्रेस रिलीज में ऐश्वर्या ने कहा था, "मेरी भलाई और अपने परिवार के आत्मसम्मान के लिए  मैं सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी। सलमान खान का अध्याय मेरे जीवन का एक काला बुरा सपना था।‌ मैं खुश हूं कि अब यह खत्म हो गया है।" खैर अब ऐश्वर्या अपने अच्छे सपनों और प्यार के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।