लाइव टीवी

ऐश्वर्या, करीना से रानी मुखर्जी तक, कोई 36 तो कोई 37 साल की उम्र में बनीं मां

actress who opted for a Late Pregnancy
Updated Jan 31, 2021 | 09:55 IST

बॉलीवुड कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो ज्यादा उम्र में मां बनी। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, करीना कपूर से लेकर रानी मुखर्जी तक का नाम शामिल है।

Loading ...
actress who opted for a Late Pregnancyactress who opted for a Late Pregnancy
ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और रानी मुखर्जी।

विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं के  मां बनने की सही उम्र 25 से 30 से होती है। हालांकि, कई बार करियर बनाने या अन्‍य किसी कारण से महिलाएं देर से बेबी प्‍लान करती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र में मां बनने का विकल्प चुना। आइए आपको ऐसी ही 6 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्‍वर्या राय 37 साल की उम्र में मां बनी थीं। उन्होंने शादी के 4 साल बाद बेटी आराध्‍या बच्‍चन को जन्‍म दिया। ऐश्‍वर्या  ने अभिषेक बच्‍चन से 33 की उम्र में शादी की थी।

करीना कपूर

करीना कपूर और सैफ अली खान 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। करीना ने शादी के चार साल बाद पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। उस वक्त करीन की उम्र 36 साल थी। अब करीना दूसरी बार मां बनने वाली हैं। करीना की ड्यू डेट फरवरी है। 

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने साल 2014 में आदित्‍य चोपड़ा से शादी की थी। वह 37 साल की उम्र में पहली बार मां बनी। उन्होंने बेटी की जन्म दिया था। 

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ श्रीराम नेने से शादी की। माधुरी ने पहले बड़े बेटे को जन्‍म 37 साल की उम्र में दिया था। वहीं, उनके दूसरे बेटे का जन्म 39 साल की उम्र में हुआ।

शिल्पा शेट्टी

शिल्‍पा शेट्टी ने 34 साल की उम्र में बिजनेस टाइकून राज कुंद्रा से शादी की थी। वह शादी शादी के तीन साल बाद 37 साल की उम्र में शिल्‍पा मां बनी थीं।

काजोल

काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की। उस वक्त काजोल की उम्र 25 साल थी। उन्होंने शादी के चार साल बाद 29 साल की उम्र में पहली बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 36 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।