लाइव टीवी

अजय देवगन की बेटी न्यासा ने लंदन में दोस्तों संग की पार्टी, पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस की फोटोज हो गईं वायरल

Updated Aug 09, 2022 | 15:17 IST

Nysa Devgn New Bold Photos: अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की नई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो लंदन में दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं। इन फोटोज में न्यासा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

Loading ...
Nysa Devn With Friends
मुख्य बातें
  • न्यासा देवगन ने लंदन में दोस्तों संग की पार्टी।
  • पार्टी में न्यासा का दिखा बोल्ड अंदाज।
  • न्यासा देवगन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हों लेकिन वो खबरों में अक्सर बनी रहती हैं। वो सबसे चर्चित स्टार किड्स में से हैं। अक्सर उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि वो पहले से काफी बदल गई हैं। न्यासा की अब नई फोटोज सामने आईं हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Also Read: जान्हवी कपूर के 'बॉयफ्रेंड' संग अजय देवगन की बेटी ने की पार्टी, तस्वीरों में देखें न्यासा देवगन का बोल्ड अंदाज

इस लुक में आईं नजर

न्यासा की ये तस्वीरें उनके दोस्त ओरहान अवात्रामणि के 27वें जन्मदिन की हैं। इस पार्टी में न्यासा पिंक कलर की डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई। इस लुक में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फोटोज में उन्हें दोस्तों संग पार्टी करते हुए मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है। ओरहान ने ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मालूम हो कि ओरहान का नाम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से साथ जुड़ चुका है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। ओरहान की दोस्ती कई स्टार किड्स से है जिसमें सारा अली खान, सुहाना खान, शनाया कपूर और नव्या नंदा का नाम शामिल हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं तस्वीरें

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब न्यासा ने ओरहान और अपने दोस्तों संग लंदन में पार्टी की हो। इससे पहले भी दोस्तों संग पार्टी कर चुकी हैं और उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसके अलावा वो ओरहान और वेदांत महाजन के साथ बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं। न्यासा यहां पिंक कलर का डीपनेक लॉन्ग बॉडी फिटेड गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस लुक के साथ उन्होंने छोटा नेकलेस और हूप्स पहने। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। 

Also Read: डीप नेक टॉप में वायरल हुई काजोल की बेटी न्यासा की नई तस्वीर, मां काजोल से तुलना कर रहे फैंस

विदेश में पढ़ाई कर रहीं हैं न्यासा

बता दें कि 19 साल की न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से पढ़ाई की है। न्यासा अक्सर इंडिया भी आती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।