लाइव टीवी

11 दिन तक जमीन पर सोए और नंगे पैर रहे अजय देवगन, सबरीमाला मंदिर जाने से पहले की कठिन साधना

Updated Jan 13, 2022 | 14:53 IST

Ajay Devgn Visited Sabrimala Temple: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हाल ही में सबरीमाला मंदिर स्वामी अयप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां जाने से पहले एक्टर ने कठिन अनुष्ठान का पालन किया।

Loading ...
Ajay Degn Visited Sabrimala Temple
मुख्य बातें
  • केरल के सबरीमाला मंदिर दर्शन कर आए अजय देवगन।
  • 11 दिन तक अजय देवगन ने किया कठिन अनुष्ठान का पालन।
  • 11 दिन जमीन पर चटाई पर सोए अजय देवगन।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हाल ही में तस्वीरें सामने आईं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इन फोटोज में अजय ब्लैक कपड़ों में नजर आए थे। इस दौरान अजय काले कपड़े पहने, काली शॉल ओढ़े, माथे पर काला टीका लगाए, नंगे पैर नजर आए थे। इसके बाद यह कयास लगाए गए कि यह अजय की अगली फिल्म से उनका लुक है हालांकि ऐसा नहीं है। दरअसल अजय देवगन केरल के सबरीमाला मंदिर अयप्पा स्वामी के दर्शने के लिए पहुंचे थे। 

अजय ने किया कठिन अनुष्ठान

सबरीमाला मंदिर जाने से पहले अजय देवगन ने करीब एक महीने तक अनुष्ठान का पालन किया। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, '11 दिन तक अजय देवगन जमीन पर चटाई पर सोए, काले कपड़े पहने, दिन में दो बार अयप्पा स्वामी की पूजा की, बिना लहसुन और प्याज में बना वेजिटेरियन खाना खाया, हर जगह नंगे पैर गए इसके अलावा इतने दिन उन्होंने ना ही परफ्यूम का इस्तेमाल किया ना ही उन्होंने मदिरा पान किया।' इसके अलावा उन्होंने करीब एक महीने तक अपने बाल और नाखून नहीं काटे। मालूम हो कि कथित तौर पर, अभिनेता ने धार्मिक रूप से सभी अनुष्ठानों का पालन किया। सबरीमाला जाने से पहले तीर्थयात्रियों को 41 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है।

भाईंयों के साथ गए थे अजय

बता दें कि अजय देवगन यहां अकेले नहीं गए थे बल्कि उनके कजिन भाई विक्रांत और धर्मेंद्र भी उनके साथ थे और उन दोनों ने भी सभी अनुष्ठानों का पालन किया। मालूम हो कि वो दर्शन कर अब मुंबई वापस लौट आए हैं।

अजय ने शेयर किया वीडियो

बुधवार को अजय ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो ब्लैक कुर्ता पजामा और शॉल लिए दिख रहे हैं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष माला पहनी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'स्वामी शरणम अयप्पा'।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म मैदान में नजर आएंगे। इसके अलावा वो आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में भी दिखेंगे। इसके अलावा अजय देवगन फिल्म रनवे 34 और तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक भोला में दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।