लाइव टीवी

सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, अजय देवगन के फैंस को कब से है इंतजार

Updated Apr 22, 2021 | 17:02 IST

Bhuj The pride of India Release date: बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन के फैंस लंबे समय से उनकी फ‍िल्‍म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और अब इससे जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

Loading ...
Bhuj The pride of India
मुख्य बातें
  • लंबे समय से है फ‍िल्‍म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज का इंतजार
  • ये फ‍िल्‍म सीधे ओटीटी (डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार) पर रिलीज हो सकती है

Bhuj The pride of India Release date: कोरोना की दूसरी घातक लहर ने एक बार फ‍िर बॉलीवुड का पूरा गण‍ित खराब कर दिया है। साल 2020 तो कोरोना की भेंट चढा ही था, साल 2021 में स्थिति और विकट होती नजर आ रही है। एक दिन में कोरोना के तीन लाख से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। कई राज्‍यों में लॉकडाउन है तो कई जगह सिनेमाघर बंद हैं। ऐसे में मेकर्स के सामने फ‍िल्‍म रिलीज करने का संकट खड़ा हो गया है। 

कई ऐसी फ‍िल्‍में हैं जिनकी घोषणा कई कई साल पहले हुई थी और वह कोरोना के चलते रिलीज नहीं हो पा रही थीं। मेकर्स को लगा था कि 2020 के बाद सब सामान्‍य होगा तो सिनेमाघरों में फ‍िल्‍में रिलीज हो सकेंगी लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। अब दिग्‍गज फ‍िल्‍ममेकर अपनी फ‍िल्‍मों के लिए ओटीटी को ही विकल्‍प मान रहे हैं। ताजा जानकारी बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फ‍िल्‍म भुज को लेकर है। 

अजय देवगन के फैंस लंबे समय से उनकी फ‍िल्‍म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और अब इससे जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने एक्‍सक्‍लूसिव जानकारी देते हुए पोस्‍ट किया है कि बहुत अधिक संभावना है कि अजय देवगन की फ‍िल्‍म भुज स्‍वतंत्रता दिवस के आसपास इसी साल रिलीज हो सकती है। वहीं ये फ‍िल्‍म सीधे ओटीटी (डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार) पर रिलीज हो सकती है। 

भुज फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन के साथ प्रमुख किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसी बहादुर महिला का किरदार निभाएंगी जिसने 299 महिलाओं के साथ बड़ी ही बहादुरी से भारतीय सेना की सहायता की। अजय देवगन इस फिल्म में स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे। 

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की कहानी:
फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस युद्ध में पाकिस्तानी हमले में गुजरात के भुज में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक हमले का शिकार हुए एयरबेस के इंचार्ज थे, जिनका किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। कुल 300 बहादुर महिलाओं की मदद से एयरबेस को फिर से तैयार किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।