लाइव टीवी

Divyanka Tripathi in KKK 11: खतरों के खिलाड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी की एंट्री, स्टंट करती दिखेंगी टीवी की बहू

Updated Apr 22, 2021 | 17:16 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने जा रही हैं। यानी अब तक टीवी पर सुशील अंदाज में नजर आने वाली बहू अब स्टंट करते हुए नजर आएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIndiatimes
दिव्यांका त्रिपाठी
मुख्य बातें
  • पहली बार किसी स्टंट रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी
  • खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 के साथ प्रतियोगी के रूप में जुड़ा एक और नाम
  • 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' सीरियल से खूब मशहूर हुआ था दिव्यांका का नाम

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन बहू दिव्यांका त्रिपाठी अपनी पुरानी ऑनस्क्रीन छवि को अब पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार हैं। 'ये है मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री स्टंट रियलिटी शो, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (KKK) के आगामी 11वें सीजन का हिस्सा बनेंगी और वह इस शो में शामिल हो रहे प्रतियोगियों की लिस्ट में नवीनतम सेलिब्रिटी नाम हैं।

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका ने उल्लेख किया था कि वह खतरों के खिलाड़ी में भाग लेना पसंद करेंगी। हालांकि उनकी स्लिप डिस्क की परेशानी और ठीक से तैराकी नहीं आने के चलते वह पक्के तौर पर नहीं कह सकतीं कि वह इसका हिस्सा बन पाएंगी। बिग बॉस के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेत्री ने कहा था कि यह शो उनके लिए नहीं है।

खतरों के खिलाड़ी से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, 'दिव्यांका के साथ काफी समय से बातचीत चल रही थी और आखिरकार डील हो गई। वह 11वें सीजन में भाग लेने के लिए हमारे साथ ऑनबोर्ड आई है। यह पहली बार है जब टेलीविजन की लोकप्रिय बहू, दिव्यांका एक रियलिटी शो में स्टंट कर रही हैं।'

बनूं मैं तेरी दुल्हन अभिनेत्री ने कई रियलिटी शो में भाग लिया है, जिसमें नचले वे विद सरोज खान, ज़ोर का झटका: टोटल वाइपआउट और कॉमेडी सर्कस शामिल हैं। उन्होंने अपने पति अभिनेता विवेक दहिया के साथ नच बलिए का आठवां सीजन भी जीता था। एक्ट्रेस ने सिगिंग रियलिटी शो, द वॉयस के तीसरे सीज़न की होस्टिंग भी की है।

अब अगर इससे पहले लिस्ट में शामिल हो चुके कंटेस्टेंट की बात करें तो राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला और निक्की तम्बोली इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं जिन्हें बिग बॉस 14 में भी देखा गया था। इसके अलावा गायिका आस्था गिल, नागिन सीरियल एक्टर अर्जुन बिजलानी, सौरभ राज जैन और उर्वशी ढोलकिया भी खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।