लाइव टीवी

लंबे समय तक एक्ट्रेस तबू संग था एक्टर नागार्जुन का अफेयर, इस वजह से नहीं हुई दोनों की शादी

Updated Aug 29, 2020 | 09:12 IST

एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन का लंबे समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू संग अफेयर रहा है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी। जानें क्या थी वजह।

Loading ...
Nagarjuna with Tabu and wife Amala
मुख्य बातें
  • एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन का आज जन्मदिन है और वो 61 साल के हो गए हैं
  • नागार्जुन जाने माने एक्टर हैं और 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं
  • उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू संग जुड़ चुका है

जाने माने एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन का आज जन्मदिन है और वो 61 साल के हो गए हैं। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को मद्रास (अब चेन्नई) में एक्टर अक्कीनेनी नागेश्वर राव के घर हुआ था।

नागार्जुन ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1986 में तेलेगु फिल्म विक्रम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो फिल्म मजनू, संकीर्तना, आखारी पोरातम जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद वो साल 1990 में उन्होंने फिल्म शिवा से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद वो खुदा गवाह, द्रोही, मिस्टर बेचारा, अंगारे, जख्म, अग्नि वर्षा और एलओसी कारगिल जैसी फिल्मों में नजर आए।

नागार्जुन ने की दो शादियां

नागार्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उन्होंने फरवरी 1984 को लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद दोनों के बेटे चैतन्य का जन्म हुआ, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 1990 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद जून 1992 में नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमाला से शादी की और 1994 में उनके बेटे अखिल का जन्म हुआ।

(तस्वीर में अपनी पत्नी अमला, दोनों बेटों और बहू के साथ नागार्जुन)

तबू से था अफेयर

नागार्जुन का नाम जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू से जुड़ चुका है। लंबे समय तक दोनों के अफेयर के चर्चे थे। जानकारी के मुताबिक नागार्जुन और तबू की मुलाकात 90 के दशक में हुई थी दोनों ने साथ में फिल्म Ninne Pelladata में काम किया। दोनों की मुलाकात तो काम के दौरान हुई थी लेकिन वो एक दूसरे को दिल दे बैठे। इस समय नागार्जुन शादीशुदा था और उन्होंने अपनी पत्नी अमला को इस बारे में नहीं बताया लेकिन दोनों का अफेयर चलता रहा। खबरों की मानें तो दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला था और वो करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी। 

नागार्जुन के घर के पास रह रही थीं तबू

कहा तो यह भी जाता है कि नागार्जुन ने तबू को अपने घर के नजदीक एक घर भी दिलवाया था। वो तबू से प्यार करते लेकिन अपनी दूसरी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ तबू इस तरह नागार्जुन के साथ नहीं रहना चाहती थीं जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। बताया जाता है कि तबू ने नागार्जुन की वजह से ही अब तक शादी नहीं की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।