लाइव टीवी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रणथंभौर ट्रिप हुई खत्म, नहीं हो सके बाघ के दीदार

Updated Jan 02, 2021 | 09:12 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल का स्वागत रणथंभौर में किया। रणवीर और आलिया की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रणबीर और आलिया के साथ उनका पूरा परिवार भी शामिल था।

Loading ...
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने रणथमबौर में नए साल का जश्न मनाया। 
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 29 दिसंबर को रणथंभौर पहुंचे थे।
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

मुंबई. नए साल पर बॉलीवुड सेलेब्स छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की टीम आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने रणथमबौर में नए साल का जश्न मनाया। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 29 दिसंबर को रणथंभौर पहुंचे थे। शुक्रवार को इस कपल ने पाली के जंगलों का दौरा किया। हालांकि, रणबीर और आलिया को बाघ के दीदार नहीं हो पाए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट और उनकी मम्मी सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। 

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की फोटो
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी सोशल मीडिया पर ट्रिप की फोटो शेयर की थी। फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का परिवार प्लेन के सामने पोज दे रहा है।

फोटो में ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में रिद्धिमा सहानी ने लिखा, 'एक बेहतरीन ट्रिप का अंत। न्यू ईयर 2021'

दीपिका-रणवीर भी पहुंचे राजस्थान
रणबीर-आलिया के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी राजस्थान पहुंचे। हालांकि,रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का सारा दिन होटल में ही गुजरा। 

रणवीर और दीपिका शनिवार सुबह जयपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।