लाइव टीवी

नीतू और करीना कपूर का छाया एथनिक लुक, जानें रणबीर-आलिया की शादी में किसने क्या पहना

Updated Apr 14, 2022 | 18:58 IST

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding Celebrities Looks: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सेलेब्स ने चुना अपना बेस्ट लुक। यहां देखें बॉलीवुड कपल की शादी में पहुंचे सभी सितारों के ग्लैमरस लुक और आउटफिट डिटेल...

Loading ...
रणबीर-आलिया की शादी में पहुंचे ये सितारे।
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
  • अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए।
  • जानें कौनसे चुनिंदा सितारे बने आलिया-रणबीर की शादी के साक्षी।

Alia-Ranbir Kapoor Wedding Celebs Looks Details: बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित सितारे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 14 अप्रैल की दोपहर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए। इस दौरान कपूर खानदान के साथ कुछ चुनिंदा सितारे आलिया-रणबीर की शादी के साक्षी बन सके। हालांकि जो भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस शादी में पहुंचा वो अपने बेस्ट लुक में दिखा। यहां देखें बॉलीवुड कपल आलिया की शादी में पहुंचे सभी सितारों के ग्लैमरस लुक और आउटफिट डिटेल...

रणबीर कपूर की शादी में नीतू कपूर का लुक सबसे ज्यादा सुंदर लगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस इस मौके पर बला की खूबसूरत लग रही थीं उन्होंने रणबीर-आलिया की शादी में पिंक और येलो कलर के लहंगे को साड़ी स्टाइल में पहना है और इस लुक को नीतू कपूर ने हैवी ज्वैलरी के साथ कैरी किया। जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। 

पढ़ें- आलिया-रणबीर की शादी में लहंगा पहन कर पहुंचींं नीतू कपूर, लुक देखकर आप भी कहेंगे ये 'दीदी हैं क्या'

नीतू कपूर और रिद्धिमा के लुक में कांटे की टक्कर

नीतू कपूर को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी फैशन के मामले में कांटे की टक्कर देती दिखी। अपने भाई की शादी में रिद्धिमा कपूर गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जबकि रिद्धिमा की बेटी समायरा पिंक कलर की फ्रॉक में दिखीं।

रणबीर की शादी में छाईं करीना कपूर

रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान भी शादी में अपने लुक से छाए रहे। करीना ने भाई की शादी के लिए लाइट पेस्टल कलर की साड़ी चुनी। करीना कपूर ने पेस्टल कलर साड़ी के साथ नेकलेस, झुमके, मांगटीका और स्टाइलिश बैग कैरी किया था। वहीं करीना के साथ सैफ अली खान ने भी मैचिंग आउटफिट चुना था। उन्होंने पिंक कलर का कुर्ता और वाइट पायजामा-कोटी पहनी। बेबो और सैफ इस आउटफिट में मेड फॉर ईच-अदर नजर आ रहे थे। खास बात ये है कि बेबो की इस खूबसूरत साड़ी को बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

तैमूर ने पापा का लुक किया कॉपी!

तैमूर अली खान भी अपने पिता सैफ अली खान की तरह मैचिंग आउटफिट में दिखे। तैमूर ने पिता की ही तरह कुर्ता-पजामा पहना था और इस लुक में वो काफी क्यूट दिख रहे थे।  

करण जौहर पर चढ़ा 'पिंक फीवर'

रणबीर की शादी में बहन करिश्मा कपूर भी हमेशा की तरह एवरग्रीन लुक में नजर आई हैं उन्होंने ओरेंड ब्लाउज के साथ पेस्टल कलर साड़ी चुकी थी। करिश्मा पर ये कॉनट्रास्ट लुक काफी जच रहा था। वहीं शादी में फिल्ममेकर करण जौहर का इंडियन आउटफिट में पहुंचे। उन्होंने डिजाइनर पिंक कुर्ता-पजाना पहना था। 

सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट की शादी में हैवी साड़ी चुनी। साथ ही आलिया की बहन शाहीन भट्ट इस दौरान इंडियन अटायर में नजर आईं। 

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन भी शादी में बहुत सूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी थी और इसी लुक में वो रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के लिए वास्तु पहुंचीं।

दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी इस दौरान काफी खूबसूरत लुक में नजर आईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।