लाइव टीवी

11 साल की उम्र में रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थीं आलिया भट्ट, करण जौहर की पार्टी में हुई पहली मुलाकात

Updated Mar 15, 2021 | 06:55 IST

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना बर्थडे मना रही हैं।जानिए कैसी थी रणबीर और आलिया की पहली मुलाकात...

Loading ...
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं।
  • आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में हैं।
  • आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

मुंबई. आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इससे पहले वह अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष में काम कर चुकी हैं। 

आलिया भट्ट बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया भारत की नागरिक नहीं हैं। उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता ली है। आलिया बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 

आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में हैं। आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आलिया महज 11 साल की उम्र में रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थीं। 

ऐसी हुई थी पहली मुलाकात 
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को पहली बार फिल्म ब्लैक के सेट पर देखा  था। रणबीर इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। आलिया भट्ट ने साल 2013 में कॉफी विद करण में रणबीर कपूर से पहली बार बात करने का किस्सा शेयर किया था। 

आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो में कॉफी विद करण में बताया था कि- मुझे याद है जब मैंने पहली बार रणबीर  कपूर से बात की थी।  तुमने (करण जौहर) उसे बुलाया था जब रॉकस्टार रिलीज हुई थी।

आलिया ने कहा- 'मैंने बहुत बकवास की'
आलिया भट्ट आगे कहती हैं, 'तुमने कहा था कि ये यहां है अब रणबीर से बात करो। उसे बताओ तुम उसे कितना प्यार करती हो। मैंने बहुत बकवास की थी। मैं लगातार बोले जा रही थीं।'

आलिया ने कहा इसके बाद मैं रणबीर से कई बार मिली थी। मुझे अभी भी लगता है कि वह बहुत ही अच्छा है। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अब गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।