लाइव टीवी

सोनी राजदान से दूसरी शादी पर महेश भट्ट के बच्चों को थी परेशानी, पूजा भट्ट को थी अफेयर की जानकारी

Updated Oct 25, 2020 | 10:20 IST

Soni Razdan Birthday: आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान आज अपना बर्थडे मना रही हैं। सोनी राजदान ने महेश भट्ट से शादी की थी। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ पर कई खुलासे किए थे।

Loading ...
Soni Razdan, Mahesh Bhatt
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • सोनी राजदान 70 और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं।
  • सोनी राजदान ने साल 1986 में महेश भट्ट के साथ शादी की थी।

मुंबई. 80 के दशक की एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान आज (25 अक्टूबर) को अपना 65वां बर्थडे मना रही हैं। सोनी राजदान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में शशि कपूर की फिल्म 36 चौरंगी लेन से की थी। 

सोनी राजदान का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था।उन्होंने शशि कपूर की फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन, उन्हें पहचान टीवी सीरियल बुनियाद से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने सुलोचना का किरदार निभाया था। 

सोनी राजदान ने साल 1986 में महेश भट्ट के साथ शादी की थी। महेश भट्ट की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनके दो बच्चे राहुल भट्ट और पूजा भट्ट हैं। महेश भट्ट ने बताया था कि जब उनका अफेयर जब सोनी राजदान से चल रहा था वह पूजा भट्ट को सभी बात बताया करते थे।

अपना लिया था इस्लाम धर्म 
सोनी राजदान महेश भट्ट की फिल्म सारांश की एक्ट्रेस थीं। महेश ने कहा, 'जब मैं सोनी राजदान से मिला, ये मेरी जिंदगी का रिप्ले था। सोनी के पिता ने मुझसे पूछा कि कैसे किरण के साथ रिश्ता कैसे खत्म करोगा। उन्होंने कहा, 'हमेशा के लिए। लेकिन, मैं किरण को तलाक नहीं दूंगा।' 

सोनी राजदान से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। यही नहीं, उन्होंने अपना नाम बदलकर अशरफ भट्ट रख लिया था। वहीं, सोनी राजदान ने भी अपना नाम सकीना रख लिया। दोनों की दो बेटियां- शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हैं।  

दोनों बच्चों को थी परेशानी 
महेश भट्ट ने खुलासा किया था कि शुरुआत में उनके बच्चों पूजा और राहुल को सोनी राजदान से परेशानी थी। महेश भट्ट ने कहा था, 'शुरुआत में उन्हें परेशानी थी और उन्हें लगता था कि सोनी उनके पापा को उनसे दूर ले गईं हैं। मैंने हमेशा उन्हें उनका गुस्सा और नाराजगी जाहिर करने दी। 

सोनी राजदान ने यह कबूल किया था कि जब उन्होंने महेश को डेट करना शुरू किया तब उनकी किरण (महेश भट्ट की पहली पत्नी) से लड़ाई हुई थी लेकिन उनकी शादी के बाद चीजें संभल गईं और दोनों (सोनी और किरण) के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ता बन गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।